• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-04-26 19:28:44    
चीन और अमेरिका के बीच संपर्क

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छीन कांग ने 26 तारीख को पेइचिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चीन के विचार में वर्तमान स्थिति में चीन और अमेरिका के बीच संपर्क व आवा जाही को गति देने से दोनों पक्षों के आपसी समझ को बढ़ावा मिलेगा ।

श्री छीन ने संवाददाताओं के निवेदन पर अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री श्री क्रिस्टोफर हिल की चीन यात्रा का जिक्र करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि चीन श्री हिल की चीन यात्रा का स्वागत करता है और उन के साथ चीन अमेरिका संबंध, कोरियाई प्रायद्वीप के नाभिकीय सवाल तथा अन्य समान दिलचस्पी वाले अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय सवालों पर विचारों का आदान प्रदान करने को तैयार है।

खबर है कि चीनी उप विदेश मंत्री श्री तैई पिंग-क्वो ने इसी दिन तीसरे पहर पेइचिंग में श्री हिल से भेंट की। चीनी उप विदेश मंत्री श्री यांग चे-छी और उ ता-वेई अलग अलग तौर पर उन से भेंट करेंगे ।