• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Friday   Apr 18th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-04-25 15:48:11    
क्वो फङ और उन के परोपकारी गीतों की रचना

cri

क्वो फङ चीन के भीतरी इलाके में पोप संगीत के प्रवर्तकों में से एक हैं। उन के द्वारा रचे और गाए गए गीतों की धुनें बहुत मधुर ही नहीं हैं, प्रभावी शक्ति से भरी हैं। क्वो फ़ङ द्वारा गाया गया परोपकार का गीत तो देश भर में लोकप्रिय है।

क्वो फ़ङ का जन्म एक संगीतकार के परिवार में हुआ। उन के पिता संगीतकार हैं। पिता के असर में आकर क्वो फ़ङ तीन वर्ष की उम्र से ही पियानो सीखने लगे। 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने सच्वान प्रांत के कला स्कूल के पियानो विभाग में प्रवेश पाया। इस दौरान उनकी संगीत रचना में रुचि जगी। 14 वर्ष की आयु में क्वो फ़ङ ने स्वरचित पहली धुन "चांदनी" प्रकाशित की।

चीनी संगीत मंच पर मशहूर होने के बाद क्वो फ़ङ को भारी दबाव महसूस हुआ। संगीत की और जानकारी हासिल करने के लिए वे अस्थाई तौर पर देसी संगीत मंच से विदा लेकर जापान और सिंगापुर पहुंचे, जहां उन्होंने डिस्क बनाना तथा कंप्यूटर से संगीत रचना सीखा। विदेशों में आठ वर्षों की पढ़ाई के बाद क्वो फ़ङ शुद्ध गायक से संगीतकार में बदल गये। वर्ष 1994 में क्वो फ़ङ स्वरचित नये एलबम "जागरण" के साथ एक बार फिर चीनी संगीत मंच पर वापस लौटे।

वर्ष 2001 में क्वो फ़ङ ने 21वें विश्वविद्यालय खेल समारोह का शीर्ष गीत रचा।

"वी आर फ़्रेंड्स "    यानी हम दोस्त हैं नामक इस गीत में चीनी लोगों की शांतिप्रियता तथा विश्व के विभिन्न देशों की जनता के साथ मैत्री बढ़ाने की जिज्ञासा व्यक्त हुई। इस गीत के जरिए क्वो फ़ङ ने अपनी विशेष गायन शैली से दर्शकों को भारी प्रभावित किया।

अब तक क्वो फ़ङ के दस से ज्यादा एलबम जारी हो चुके हैं। कहा जा सकता है कि क्वो फ़ङ चीनी संगीत जगत को कम समय में अनेक रचना देने वाले संगीतकार हैं । उन की सभी रचनाओं का चीनी श्रोताओं -दर्शकों ने उच्च मूल्यांकन किया है। क्वो फ़ङ की रचनाओं में वे प्यार की गहरी भावना और सुन्दरता महसूस करते हैं। क्वो फ़ङ का कहना है कि सुन्दरता की खोज उन की रचनाओं का प्रमुख सिद्धांत है । क्वो फ़ङ ने बताया

"अपनी रचनाओं में मैं एक विशेष एहसास की खोज करता हूँ । मुझे लगता है कि संगीत एक सुन्दर चीज़ है। मेरी आशा है कि सुन्दर संगीत ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को प्रभावित करेगा।"

गीत---"बर्निंग" 

गीत "बर्निंग" को क्वो फ़ङ ने वर्ष 2004 के एथेंस ओलिंपिक की मशाल के लिए विशेष तौर पर रचा। इस पवित्र मशाल के पेइचिंग आने की खबर से वे इतने प्रभवित हुए कि ने दो रात बिना सोए इस गीत की रचना कर डाली।

क्वो फ़ङ श्रेष्ठ संगीतकार ही नहीं, चीन में परोपकारी संगीत के अगुआ भी हैं। वर्ष 1986 में विश्व शांति दिवस की स्मृति में रचे गए "विश्व को भर दो प्यार से" नामक गीत से चीनी पेइचिंग ओलिंपियाड के आवेदन के लिए रचे गए प्रथम गीत "आशा पूरी होगी" तक और 21वें विश्वविद्यालय खेल समारेह के शीर्ष गीत "वी आर फ़्रेंड्स" से वर्ष 2004 के एथेंस ओलिंपिक खेल समारोह की मशाल के प्रचार गीत"बर्निंग"तक , क्वो फ़ंग सामाजिक परोपकारी कार्य में योगदान करते रहे। उनके परोपकारी गीत आम तौर पर शानदार ही नहीं है, बड़ी प्रभावी शक्ति भी लिये हुए हैं। इसलिए उनके ऐसे हर गीत ने चीन में शीघ्र ही लोकप्रियता हासिल की। परोपकारी गीत रचने के बारे में क्वो फ़ङ ने कहा

"परोपकार हर व्यक्ति का अनिवार्य कर्तव्य है। हर किसी को परोपकारी काम करना चाहिए। जब मैं परोपकारी गीत रचता हूँ तो मेरे दिल को बहुत शांति पहुंचती है। मैं इससे एक काम करना चाहता हूँ, और उसके लिए किसी से मेहनताना नहीं मांगता।"

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040