|
आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री जौन हावर्ड ने 19 तारीख को पेइचिंग में एक न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि आस्ट्रेलिया और चीन की मुक्त व्यापार समझौता वार्ता की प्रक्रिया जटिल तो है, पर इस के परिणाम से दोनों देशों को लाभ होगा।
श्री हावर्ड ने 18 तारीख की शाम को पेइचिंग पहुंच कर चीन की कार्य यात्रा शुरू की। यह श्री हावर्ड की प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद चीन की पांचवीं यात्रा है। चीन और आस्ट्रेलिया ने इस दिन पेइचिंग में एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने मुक्त व्यापार समझौता वार्ता शुरू करने का निर्णय लिया और आस्ट्रेलिया ने चीन को पूर्ण बाजार अर्थतंत्र का दर्जा देने का ऐलान किया।
|