• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-04-14 19:54:30    
चीन-अफ्रीका संबंधों व सहयोग का पंचशील के आधार पर विस्तार

cri
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छीन कांग ने 14 तारीख को पेइचिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन पंचशील के आधार पर पहले की ही तरह अफ्रीकी देशों व अफ्रीकी जनता के साथ अपने संबंधों व सहयोग का विस्तार जारी रखेगा।

श्री छीन ने चीन-अफ्रीका संबंधों पर पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि इधर के वर्षों मं चीन और अफ्रीकी देशों के बीच उच्च स्तरीय आवाजाही घनिष्ठ हुई है, साथ ही उनमें आर्थिक व व्यापारिक सहयोग का भी विस्तार हो रहा है। चीन-अफ्रीका सहयोग मंच की स्थापना दोनों पक्षों की आपसी समझ व सहयोग को गति देने का अहम कदम रहा है औऱ इसे सफलताएं भी प्राप्त हुई हैं। चीन विकासशील देशों व अफ्रीकी देशों के साथ मैत्री को मजबूत करने, आपसी समादर, समानता व लाभ के सिद्धांत पर डटे रहने और अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में एक-दूसरे को समर्थन देने और समान विकास के प्रयास करने को तैयार है।