• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-04-14 18:54:59    
सुरक्षा परिषद के सुधार में विकासशील देशों के प्रतिनिधित्व के विस्तार को प्राथमिकता दी जाए

cri
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता छिन कांग ने 14 तारीख को पेइचिंग में संयुक्त राष्ट्र संघ के सुधार की चर्चा में कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधार का समर्थन करता है और मानता है कि सुरक्षा परिषद के विस्तार में विकासशील देशों के प्रतिनिधित्व के अभाव के समाधान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

श्री छिन कांग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ का सुधार चौतरफा होना चाहिए। इस पर विचार करते समय विभिन्न पक्षों की राय सुनी जानी चाहिए और मतैक्य के आधार पर सुधार लागू किया जाना चाहिए। इस के लिए समय सीमा बनाने व जबरन मतदान कराने से बचना चाहिए।

सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनने की जर्मनी की आशा की चर्चा में श्री छिन कांग ने बताया कि जर्मनी ने शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर कायम रहकर अंतरराष्ट्रीय मामले में सकारात्मक भूमिका निभायी है। चीन संयुक्त राष्ट्र संघ समेत बहुपक्षीय संस्थाओं में जर्मनी की अधिक बड़ी भूमिका का समर्थन करता है और संयुक्त राष्ट्र के सुधार के विषय पर जर्मनी के साथ संपर्क बनाए रखेगा।