• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-04-12 20:00:26    
चीन-भारत सीमा सवाल के अंतिम समाधान से दोनों देशों के पड़ोसी जैसे मित्र व सहयोगी संबंध को बढ़ावा मिलेगा

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिन कांग ने 12 तारीख को पेइचिंग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन और भारत के सीमा सवाल के अंतिम समाधान से इन दोनों देशों के पड़ोसी जैसे मित्र व सहयोगी संबंध को और आगे बढ़ाया जा सकेगा ।

ध्यान रहे , चीनी प्रधानमंत्री वन चा पाओ ने भारत की यात्रा के दौरान दोनों देशों के सीमा सवाल को लेकर राजनीतिक मार्गदर्शक सिद्धांत पर मतैक्य प्राप्त किया और एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किये। श्री छिन कांग ने संवाददाताओं के संबंधित प्रश्नों के उत्तर में कहा कि चीन और भारत के सीमा सवाल के हल के लिए राजनीतिक मार्गदर्शक सिद्धांत निश्चित किया जाना चीनी प्रधानमंत्री की इस भारत यात्रा के महत्वपूर्ण परिणामों में से एक रहा। दोनों पक्षों ने शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के पांच सिद्धांतों के आधार पर आपसी संबंधों के विकास के लिए समान सलाह- मशविरे के जरिए न्यायपूर्ण प्रस्ताव पारित किया ।

श्री छिन कांग ने यह भी कहा कि चीन और भारत के सीमा सवाल के अंतिम समाधान के पूर्व दोनों पक्षों को वास्तविक नियंत्रण रेखा का कड़े रूप से सम्मान करना चाहिए। दोनों पक्षों को चीन और भारत के सीमांत क्षेत्र पर शांति बनाए रखने के लिए समान कोशिश करनी चाहिए।