• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-03-29 19:18:53    
चीन अफ्रीकी देशों के संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं में और बड़े योगदान को समर्थन देता है

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यू च्येन-छाओ ने 29 तारीख को पेइचिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन अफ्रीकी देशों के सुरक्षा परिषद समेत संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं में और बड़े योगदान को समर्थन देता है।

हाल ही में आयोजित अफ्रीकी संघ की कार्यकारी परिषद के विशेष सम्मेलन ने संयुक्त राष्ट्र के सुधार में अफ्रिकी संघ का साझा रुख निश्चित किया। संवाददाताओं द्वारा इस बारे में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए श्री ल्यू ने कहा कि चीन इस रुख का पक्षधर है कि आवश्यक और उचित सुधार के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र की भूमिका और अधिकार को मजबूत किया जाए। यह सुधार लोकतांत्रिक होना चाहिए, इस दौरान सभी पक्षों की राय सुनी जानी चाहि और सभी पक्षों की चिंता पर ध्यान दिया जाना चाहिए। अफ्रिकी संघ के रुख पर सभी पक्षों को ध्यान देना चाहिए। अफ्रीका की स्थिरता व समृद्धि के बिना विश्व की शांति व विकास नहीं हो पाएगा।

श्री ल्यू ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सुधार व आगामी सितंबर के शिखर सम्मेलन में व्यापक विकासशील देशों खास कर अफ्रीकी देशां के सामने खड़ी निर्धनता, रोग व पूंजी के अभाव की चुनौती पर पूरा ध्यान दिया जाना चाहिए।