• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Friday   Jul 25th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2005-02-28 17:26:46    
चीन में चन्मदर और टेलिफोन की सेवा

cri
आज के इस कार्यक्रम में हम सासाराम, बिहार की सुश्री सदफ़ आरजू, जहानाबाद,बिहार के शदफ रेडियो लिसनर्स क्लब के मोहम्मद अशिफ ख़ान, फ़ैज़ाबाद, उत्तरप्रदेश के राजकुमार रावत, सीतादेवी रावत, अमित कुमार रावत, दीपक रावत, ललित रावत, मनीष कुमार रावत, प्रिंस, प्रियांशू, रविकुमार गौड़, कोआथ, बिहार के सुनील केशरी, विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश की सुश्री रहमतुननिसा, मऊनाथ भंजन, उत्तरप्रदेश के इर्शाद अहमद अंसारी, श्रीमती राशेदा कातून, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के चुनिलाल मासूम और धनबाद झारखंड के अखलाक के पत्र शामिल कर रहे हैं।

पहले सासाराम, बिहार की सुश्री सदफ़ आरजू, जहानाबाद,बिहार के शदफ रेडियो लिसनर्स कल्ब के मोहम्मद अशिफ ख़ान, फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश के राजकुमार रावत, सीतादेवी रावत, अमित कुमार रावत, दीपक रावत, ललित रावत, मनीष कुमार रावत, प्रिंस, प्रियांशू, रविकुमार गौड़, कोआथ, बिहार के सुनील केशरी, विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश की सुश्री रहमतुननिसा के पत्र लें। उन्होंने पूछा है कि चीन की जन्म दर और मृत्यु दर क्या है। वार्षिक जन्म दर कितनी है और औसत आयु कितनी। वर्तमान में चीन की कुल आबादी कितनी है और यहां किन-किन धर्मों के लोग हैं । चीन अपनी जनसंख्या की गणना किस तरह करता है।

दोस्तो, वर्ष 2000 में चीन में पांचवीं बार जनगणना की गई। इस के अनुसार देश की तत्कालीन जनसंख्या 1 अरब, 26 करोड़, 74 लाख 30 हजार थी।

वर्ष 2003 में चीन की जनसंख्या 1 अरब 29 करोड़ 22 लाख 70 हजार रही और जन्मदर 14.21 प्रति हजार, मृत्यु दर 6.4 प्रति हजार और जनसंख्या वृद्धि दर 6.01 प्रति हजार आंकी गई।

आइए, अब चीन की पिछले 50 सालों की जनसंख्या वृद्धि का सिंहावलोकन करें। वर्ष 1949 में नये चीन की स्थापना हुई। तब चीन की जनसंख्या 54 करोड़ 16 लाख 70 हजार थी और जन्म दर 36 प्रति हजार, मृत्यु दर 20 प्रति हजार और जनसंख्या वृद्धि दर 16 प्रति हजार।

दस साल बाद चीन की जनसंख्या बढ़ कर 67 करोड़ 20 लाख 70 हजार हो गई तथा जन्म दर 24.78 प्रति हजार, मृत्यु दर 14.59 प्रति हजार और जनसंख्या वृद्धि दर 10.9 प्रति हजार पाई गई।

वर्ष 1969 में जनसंख्या 8 0 करोड़ 67 लाख 10 हजार तक जा पहुंची। इस समय जन्म दर 34。11 प्रति हजार, मृत्यु दर 8。03प्रति हजार और जनसंख्या वृद्धि दर 26。08 प्रतिहजार दर्ज की गई।

वर्ष 1979 में जनसंख्या 9 7 करोड़ 54 लाख 20 हजार रही और जन्म दर 17。82 प्रति हजार, मृत्यु दर 6。21 प्रति हजार और जनसंख्या वृद्धि दर 11。61 प्रति हजार।

वर्ष 1989 में चीन की जनसंख्या और बढ़ कर 1 अरब 12 करोड़ 70 लाख 40 हजार के अंक पर जा पहुंची तथा जन्म दर 21。58 प्रति हजार, मृत्यु दर 6。54 प्रति हजार और जनसंख्या वृद्धि दर 15。04 मापी गई।

वर्ष 1999 में चीन की जनसंख्या 1 अरब 25 करोड़ 78 लाख और 60 हजार जा पहुंची और जन्म दर 14。64 प्रति हजार, मृत्यु दर 6。46 प्रति हजार और जनसंख्या वृद्धि दर 8.18 प्रति हजार रही।

16 जनवरी 2005 को,पेइचिंग में एक बच्चे के जन्म लेने के साथ चीन की जनसंख्या ने 1 अरब 30 करोड़ का अंक छुआ।

चीन में हर दसवें वर्ष जनगणना की जाती है। वर्ष 2000 में 1 से 20 नवंबर के बीच पांचवीं जनगणना हुई। सरकार ने इस कार्य के लिए में 60 लाख कर्मचारियों को गोलबंद किया। सूचना संग्रहण में इस दौरान प्रगतिशील फोटोइलैक्ट्रिक तकनीक का प्रयोग भी किया गया।

हान जाति के अतिरिक्त चीन में और 55 जातियां रहती हैं। चीन में बौद्धमत के अतिरिक्त, इस्लाम, ताओमत, ईसाइयत, ओर्थोडोक्स चर्च जैसे धर्मों के अनुयायी भी हैं।

अब मऊनाथ भंजन, उत्तरप्रदेश के इर्शाद अहमद अंसारी और श्रीमती राशेदा कातून का पत्र लें। उन्होंने पूछा है कि चीन में टेलीफोन सेवा कब शुरू हुई और इस समय पूरे देश में कितने टेलीफोन और मोबाइल कनेक्शन हैं।

आइए इस की जानकारी विस्तार से लेते हैं। वर्ष 1900 में पूर्वी चीन के नानचिंग शहर में टेलीफोन सेवा शुरू हुई। तब से 1949 तक चीन में टेलीफोन सेवा की वृद्धि धीमी गति से हुई। 1949 तक चीन में टेलीफोन कनेक्शनों की संख्या 2 लाख 60 हजार थी और कनेक्शन की दर मात्र 0.05 प्रतिशत।

नए चीन की स्थापना के बाद सरकार दूरसंचार के निर्माण में तेजी लाई। वर्ष 1978 में चीन में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या 21 लाख 40 हजार जा पहुंची।

चीन में खुलेपन और सुधार की नीति लागू होने के बाद दूर संचार के निर्माण में और तेज आई। मार्च 2003 में चीन में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ कर 22 करोड़ 56 लाख26 हजार हो गई और मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 22 करोड़ 14 लाख 91 हजार जा पहुंची। इस के बाद चीन में टेलीफोन सेवा की सुविधा पाने वाले व्यक्तियों की संख्या में और वृद्धि हुई। वर्ष 2004 की जनवरी तक चीन में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या 60 करोड़ थी और मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 30 करोड़ 50 लाख हो चुकी थी।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040