• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Friday   Jul 25th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-12-13 16:11:03    
चीन में प्रांत स्तर की प्रशासनिक इकाइयां

cri

यह चाइना रेडियो इंटरनैशनल है। आज के इस कार्यक्रम में हम मुजफ्फरपुर, बिहार के जसीम अहमद और मऊ, उत्तर प्रदेश के अनुराग दीप, दीपा यादव, ऊषा देवी, राधिका देवी और डा. एस ए फारुकी सूफी बाग के प्रत्र शामिल कर रहे हैं।

अब मऊ, उत्तर प्रदेश के अनुराग दीप, दीपा यादव, ऊषा देवी, राधिका देवी और डा. एस ए फारुकी सूफी बाग का पत्र देखें। उन्होंने अपने पत्र में पूछा है कि चीन का सर्वाधिक जनसंख्या वाला प्रांत कौन सा है और सब से कम आबादी वाला प्रांत कौन सा।

आइए लें इस बारे में विस्तृत जानकारी।

चीन में प्रांत स्तर की कुल 34 प्रशासनिक इकाइयां हैं। जनसंख्या की दृष्टि से पहले सछ्वान सब से बड़ा था। वर्ष 1990 की जनगणना में इस प्रांत की कुल जनसंख्या 10 करोड़,89 लाख, 70 हजार रही। उस वक्त सछ्वान ही चीन का एकमात्र ऐसा प्रांत था, जिस की जनसंख्या 10 करोड़ के पार थी। पर वर्ष 1997 में इस प्रांत के एक शहर छुंगछिंग को केन्द्रशासित शहर का दर्जा दिया गया। इससे सछ्वान की जनसंख्या घट गई। वर्ष 2000 की पांचवीं जनगणना में इस की जनसंख्या 8 करोड़, 32 लाख, 90 हजार रही। इस प्रांत की सरकार ने इधऱ दावा किया कि आगामी दस वर्षों के भीतर प्रांत की कुल जनसंख्या 9 करोड़, 10 लाख के अंदर नियंत्रित कर ली जाएगी। खैर, 2000 की जनगणना के परिणामों के अनुसार इस समय हूनान प्रांत जनसंख्या की दृष्टि से चीन में पहले स्थान पर है। जनगणना में इस की जनसंख्या 9 करोड़, 25 लाख,60 हजार रही, तो शानतुंग प्रांत इस के पीछे दूसरे स्थान पर आया। शानतुंग की जनसंख्या 9 करोड़, 7 लाख,93 हजार रही।

इस के बाद क्वांगतुंग,सछ्वान,च्यांगसू,हूनान,हपेई,हूपेई,आनह्वेई और क्वांगशी तीसरे से दसवें स्थान पर रहे। इनकी जनसंख्या अलग-अलग तौर पर 8 करोड़, 64 लाख. 20 हजार, 8 करोड़ 32 लाख 90 हजार, 7 करोड़ 43 लाख 80 हजार, 6 करोड़ 44 लाख, 6 करोड़ 27 लाख 50 हजार, 6 करोड़ 2 लाख 70 हजार, 5 करोड़ 98 लाख 60 हजार और 4 करोड़ 74 लाख 42 हजार रही।

जनसंख्या की दृष्टि से चीन की प्रांतीय स्तर की इकाइयों में मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सब से पीछे आता है। इस की जनसंख्या 4 लाख, 40 हजार मात्र है, जबकि अन्य एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग की जनसंख्या 67 लाख, 80 हजार है।

चीन में चार केन्द्रशासित शहर हैं, पेइचिंग,शंघाई,थ्येनजीन और छूंगछिंग। छूंगछिंग को केन्द्रशासित शहर का दर्जा वर्ष 1997 में दिया गया। जनसंख्या की दृष्टि से यह सब से बड़ा केन्द्रशासित शहर है। इस की जनसंख्या 3 करोड़ 9 लाख से अधिक है। 上海 की जनसंख्या 1 करोड़ 67 लाख से अधिक, राजधानी पेइचिंग की जनसंख्या 1 करोड़ 30 लाख से अधिक और थ्येनजीन की जनसंख्या इन चार केन्द्र शासित शहरों में सब से कम कोई एक करोड़ है।

चीन के मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में जनसंख्या सब से कम है, जो 4 लाख 48 हजार 500 है। इन में से 95 प्रतिशत चीनी हैं और शेष पुर्तगाली या यूरोपीय हैं।

श्रोता दोस्तो, अब हम आपको जानकारी दे रहे हैं, चीन की प्रांतीय स्तर की इकाइयों के क्षेत्रफल के बारे में।

क्षेत्रफल की दृष्टि से चीन की सब से छोटी प्रशासनिक इकाई मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है। इस का क्षेत्रफल 21.09 वर्गकिलोमीटर मात्र है और इस में एक प्रायद्वीप व दो लघु द्वीप शामिल हैं। एक अन्य विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग का क्षेत्रफल 1067 वर्गकिलोमीटर है।

चीन में दो बड़े द्वीप थाइवान और हैनान भी हैं। थाइवान चीन का सब से बड़ा द्वीप है, इस का क्षेत्रफल 36 हजार वर्गकिलोमीटर है, जबकि हैनान द्वीप का क्षेत्रफल 34 हजार वर्गकिलोमीटर।

सिंच्यांग वेइगुर स्वायत्त प्रदेश, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश और भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश का क्षेत्रफल पहले तीन स्थानों पर है। सिंच्यांग वेइगुर स्वायत प्रदेश का क्षेत्रफल 1 6लाख 60 हजार वर्गकिलोमीटर, है जो समूये देश के भूभाग का एक बटा 6 है। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश का क्षेत्रफल 12 लाख 28 वर्गकिलोमीटर है और भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश का क्षेत्रफल 11 लाख 8 0 हजार वर्गकिलोमीटर।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040