चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री चांग छी व्ये ने 30 तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीन हमेशा ही इथियोपिया व एरिट्रिया के बीच शांति प्रक्रिया पर ध्यान देता आया है। चीन इथियोपिया सरकार द्वारा हाल में इथियोपिया व एरिट्रिया के सीमा विवाद के हल के लिए प्रस्तुत शांति प्रस्ताव का स्वागत करता है।
यह बात सुश्री चांग छी व्ये ने मंगलवार को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रश्नोंत्तर में कही है। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा इस बात का समर्थन करता है कि इथियोपिया व एरिट्रिया आल्जीरिया समझौते के आधार पर सलाह मश्विरा व वार्तालाप के जरिए शांतिपूर्ण तरीकों से दोनों देशों के सीमा विवाद का हल करेंगे। चीन पहले की ही तरह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ अफ्रीकी देशों की स्थिरता व विकास के लिए योगदान करता रहेगा।
|