|
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री चांग छी य्वे ने 16 तारीख को पेइचिंग में कहा कि आशियान व चीन,जापान और कोरिया गणराज्य की दस जमा तीन की सहयोग संरचना, पूर्वी एशिया की सब से महत्वपूर्ण सहयोग संरचना है। चीन इस संरचना का हमेशा से समर्थन करता रहा है और खुद इस में शामिल है। चीन इस संरचना में आशियान को मुख्य भूमिका अदा करने के लिए समर्थन देता रहेगा।
चीनी प्रवक्ता ने पत्रकारों से इस माह की 29 व 30 तारीख को लाओस की राजधानी वित्याने में होने जा रहे दस जमा तीन संरचना के आठवें शिखर सम्मेलन की जानकारी देते हुए कहा कि इस सम्मेलन का विषय इस संरचना के भीतर सहयोग को आगे बढ़ाना है। अनुमान है कि इसमें शामिल नेता पूर्वी एशिया में सहयोग के दूरगामी लक्ष्य , खासकर पूर्वी एशिया को सहयोग समुदाय बनाने से संबंधित सवालों पर विचार-विमर्श करेंगे और वे दस जमा तीन संरचना के भीतर आर्थिक सहयोग करने के ठोस सुझाव पेश करेंगे।
|