|
|
 |
| (GMT+08:00)
2004-11-16 19:23:31
|
|
पौविल ने चीन अमरीका संबंधों को सुधारने व उसके विकास में सक्रिय योगदान किया।
cri
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री चांग छी य्वे ने पेइचिंग में एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि अमरीकी विदेशमंत्री कोलिन पौविल ने अपना पद संभालने के बाद कई बार चीन की यात्रा की और चीन-अमरीका संबंधों को सुधारने व उसके विकास में सक्रिय योगदान किया। चीन इस की प्रशंसा करता है। सुश्री चांग ने कहा कि चीन और अमरीका के बीच व्यापक समान हितों व सहयोग की बुनियाद है । चीन अमरीका के साथ विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान व सहयोग को मजबूत कर पारस्परिक मुद्दों को उचित रूप से निपटाते हुए दोनों देशों के रचनात्मक सहयोग संबंध को राष्ट्रपति बुश के दूसरे कार्यकाल में और आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रखेगा।
|
|
|