|
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री चांग छी व्ये ने गुरुवार को पेइचिंग में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन आशा करता है कि इरान की नाभिकीय समस्या को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा संस्था के ढांचे में अच्छी तरह हल किया जाएगा।
सुश्री चांग ने कहा कि चीनी विदेश मंत्री ली च्याओ शिन जल्द ही इरान की औफचारिक यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान, श्री ली च्याओ शिन इरान के नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंध तथा समान दिलचस्पी वाले अंतरराष्ट्रीय सवालों पर रायों का आदान प्रदान करेंगे।
|