• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-10-21 19:00:15    
थाएवान सवाल श्री कोलिन पावेल की चीन यात्रा के समय दोनों पक्षों की वार्ता का महत्वपूर्ण मुददा होगा

cri

     चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता चांग छी य्वे ने 21 तारीख को पेइचिंग में हुए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि थाएवान सवाल श्री कोलिन पावेल की चीन यात्रा के समय दोनों पक्षों की वार्ता का महत्वपूर्ण मुददा होगा। सुश्री चांग छी य्वे ने कहा कि श्री कोलिन पावेल की जल्दी ही होने वाली चीन यात्रा चीन और अमरीका के संबंध को आगे बढ़ाने की हितकारी महत्वपूर्ण यात्रा होगी, चीन श्री पोवेल की यात्रा की प्रतीक्षा में हैं और उनके साथ चीन-अमरीका संबंध समेत कोरियाई प्रायद्वीप की नाभिकीय समस्या, आतंक विरोध आदि अन्य समान रूची वाले सवालों पर विचारों का आदान प्रदान करेगें।

     उन्होंने कहा कि थाएवान सवाल चीन-अमरीका संबंध का महत्वपूर्ण व संवेदनशील सवाल है । अमरीका को एक चीन की नीति व तीन संयुक्त विज्ञप्तियों का पालन कर थाएवान स्वतंत्रता का विरोध करने का अपना वचन निभाना चाहिए और थाएवान के साथ किसी तरह की सरकारी आवाजाही व थाएवान को हथियार बेचने की कार्रवाईयों को बन्द करना चाहिए।