• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Friday   Jul 25th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-10-18 10:00:11    
चीन में मोटापा कैसे घटाना   रेड क्रॉस दिवस

cri

पहले मधेपुरा, बिहार के संजय कुमार अग्रवाल का पत्र लें। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि आजकल मोटापा एक समस्या बन गया है। क्या चीन के युवा भी मोटापा दूर करने केलिए हेल्थ क्लबों आदि का सहारा लेते हैं। इस में युवक-युवतियों की कैसी रूचि है।

संजय कुमार अग्रवाल भाई, आप ने ठीक कहा। आज की दुनिया में मोटापा एक गंभीर समस्या बन गया है। चीन में भी यह एक समस्या है। यही नहीं, सामाजिक विकास के साथ मधुमेह,उच्च रक्त-चाप,और हृदयरोग जैसे रोग भी लोगों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन गए है। मोटापे के तीन कारण हैं, कम खेलना, खाने में आवश्यकता से अधिक कैलोरी ग्रहण करना और अंतःस्त्रावी रोग। अंतःस्त्रावी रोग को छोड़ कर मोटापा घटाने, या मधुमेह, उच्च रक्त-चाप और हृदयरोग जैसे रोग की रोकथाम का सब से बेहतर नुसख़ा व्यायाम और संतुलित आहार माना जाता है।

चीन में युवा स्वस्थ बने रहने के लिए खेल खेलते हैं। इस में उन्हें काफ़ी रूचि है। अवकाश में वे स्कीइंग पर जाते हैं, स्केटिंग करते हैं, तैरते हैं, रॉलर स्केटिंग करते हैं. पर्वतारोहण करते हैं, घुड़सवारी पर जाते हैं, वगैरह।

चीन में स्वास्थ्य संवर्द्धन के लिए तरह-तरह के क्लब भी हैं। इन में युवा शेपिंग, बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग, तायकंडो, काराते, कुश्ती का अभ्यास करते हैं। ब्रूस ली का जे कुं डो चीन में बहुत प्रचलित है, इस के साथ चीनी कुंगफ़ू भी काफ़ी लोकप्रिय है।

कुछ व्यक्तियों की तबीयत बहुत दुरूस्त नहीं होती है, इस लिए वे थाईजी यानी शडो बॉक्सिंग के अभ्यास में सक्रिय मिलेंगे। थाईजी बॉक्सिंग चीनी कुंगफ़ू का एक प्रकार है, इस का अभ्यास स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इस के अतिरिक्त योगाभ्यास भी चीन में काफ़ी लोकप्रिय है। चीन की राजधानी पेइचिंग के अनेक क्लबों में योगाभ्यास की सुविधा है। कहा जाता है कि इन क्लबों में भारत से आए योगाचार्य प्रशिक्षण दे रहे हैं। सुश्री छन छी पिएचिंग के एक हैल्थ क्लब में कोच हैं। पहले वे सीनक्रोनाइजड स्वीमर थीं। फिर क्लब के स्वीमिंग पूल में बॉडी बिल्डिंग की कोच बनी। उन के मन में योगाभ्यास से लोगों को स्वास्थ्य लाभ में मदद देने की बात आई। तो गत अक्टूबर में योगाभ्यास के अध्ययन के लिए वे मुंबई के उपनगर में स्थित एक योग संस्थान गई। इस संस्थान में 7 महीने तक योगाभ्यास का अध्ययन करने की योजना है उनकी। वे काफ़ी मेहनत से योग विद्या का अध्ययन कर रही हैं। अध्ययन पूरा करने के बाद स्वदेश लौट कर योगाचार्य बनेंगी, और चीनी लोगों को स्वास्थ्य के लाभ पहुंचा देंगी।

आज चीन में ऐसे भी कई लोग हैं, जिन का वजन सामान्य से काफी ज्यादा है, इस वजह से उन्हें जीवन में खासी उलझन भी होती है। चीन में मोटापा घटाने के लिए भी विशेष क्लब और कैंप हैं। ये लोग नियमित रूप से इन क्लबों में अभ्यास करते हैं और कुछ कुछ एक अरसे बाद वजन भी घटा जाते हैं।

कैंप बाहर के लिए बंद रहता है। कैंप में लोग तय योजना के तहत हर रोज सख्त कसरत करते हैं, आवश्यक कैलोरी की खाना-पीना लेते हैं और दस-बीस दिनों बाद वजन भी घटा लेते हैं।

मोटापा घटाने के लिए कैंप अस्थाई तरीका है। अदल बात है क्लब का नियमित अभ्यास। और महत्वपूर्ण बात है खाने-पीने की आदत बदलना, और हर रोज पर्याप्त व्यायाम करना।

कसरत करने से तबीयत दुरूस्त रहती है, और तरह तरह के रोग आप से दूर रहते हैं।

मऊ उत्तर प्रदेश के राजेन्द्र यादव भारती, उषा देवी भारती, दीपाजंली ने पूछा है कि विश्व रेड क्रॉस दिवस किस दिन मनाया जाता है।

रेड क्रॉस आंदोलन की उत्पति युद्धमैदान में घायलों को बचाने से हुई। रेड क्रॉस आंदोलन के संस्तापक स्विस नागरिक हेनरी डुनान थे।

24 जून, 1859 को, उत्तरी इटली में आस्ट्रियाई सेना और फ्रांसीसी व सार्डिनियाई साझी सेना के बीच घमासान लड़ाई हुई। कुल तीन लाख सैनिक लड़ाई के दौरान उतरे। दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से हताहत हुएं। उस वक्त श्री हेनरी दुनान वहां से गुजर रहे थे। घायलों का दुःख देख कर वे को कांप हुए।

जेनेवा लौट कर श्री हेनरी दुनान ने विभिन्न देशों में राष्ट्रीय घायल सैनिक बचाव स्वयं सेवक संगठन स्थापित करने और सैनिक चिकीत्सकों, अस्पतालों और घायल सैनिकों को बचाने वाले स्वयं सेवक संगठनों को तटस्थता प्रदान करने पर एक अंतरराष्ट्रीय संधि संपन्न करने का सुझाव रखा। उनके सुझाव को जेनेवा के चार जानेमाने नागरिकों का समर्थनन मिला।

9 फरवरी 1863 को, श्री हेनरी दुनान और उन चार व्यक्तियों ने जेनेवा में घायल सैनिक बचाव अंतरराष्ट्रीय कमेटी की स्थापना की। वर्ष 1875 में इस कमेटी का नाम रेड क्रॉस अंतरराष्ट्रीय कमेटी और फिर रेड क्रॉस सोसाइटी पड़ गया। अब इस का नाम रेड क्रॉस एव रेड क्रेसेनट अंतरराष्ट्रीय सोसाइटी है।

वर्ष 1901 में श्री हेनरी दुनान को रेड क्रॉस आंदोलन में भारी योगदान के लिए नाबेल शांति पुरस्कार मिला। वर्ष 1948 में रेड क्रॉस सोसाइटी ने श्री हेनरी दुनान के जन्म दिवस 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस घोषित किया।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040