• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-10-16 17:21:49    
नोरोडम सिहामोनी को कंबोडीयाई नरेश चुने जाने पर बधाई

cri

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री चांग छी-य्वे ने 15 तारीख को पेइचिंग में संवाददाताओं के पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि चीन ने सोमदाय नोरोडम सिहामोनी को कंबोडियाई नरेश चुने जाने पर बधाई दी, चीन कंबोडिया के साथ अच्छे पड़ोसी व मैत्रीपूर्ण सहयोग के विस्तार के लिए साझा प्रयास करने को तैयार है।

यह पूछे जाने पर कि 14 तारीख को तीसरे पहर, कंबोडियाई राजपद आयोग ने सर्वसहमति से सोमदाय नोरोडन सिहामोनी को नरेश चुना, इस पर चीन की क्या टिप्पणी है।

सुश्री चांग ने बताया कि चीन को इस बात पर खुशी है। चीनी राष्ट्राध्यक्ष श्री हू जीन-थाउ ने इसी दिन ही उन्हें बधाई देने के लिए एक संदेश भेजा। चीन को विश्वास है कि सोमदाय नोरोडम सिहामोनी के राजपद संभालना कंबोडिया के स्थायित्व व विकास के लिये फायदेमंद होगा।