चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री चांग छी-य्वे ने 12 तारीख को पेइचिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि अमेरिका को थाइवान सवाल पर दिए गए वादे का पालन करना चाहिए।
यह पूछे जाने पर कि रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सरकारी अफसर ने गत 10 अक्टूबर को थइवानी पताधिकारी छन श्वेई-प्यान द्वारा किये गए बयान पर स्वागत व्यक्त किया और कहा कि इस बयान में रचनात्मक विचार शामिल है। आप इस की क्या टिप्पणी करती हैं।
सुश्री चांग ने बताया कि छन श्वेई-प्यान के इस बयान पर चीनी राज्य परिषद के थाइवान मामलात कार्यालय औपचारिक प्रतिर्किया जरूर करेगा। जहां तक अमेरिकी अफसर के उस कथन का ताल्लुक है कि अमेरिकी पक्ष को अपने नेताओं व सरकार द्वारा अनेक बार एक चीन की नीति पर डटे रहने, चीन अमेरिका की तीन संयुक्त विज्ञप्तियों का समादर करने और थाइवानी स्वाधीनता का विरोध करने पर दिये गये वचनों का पालन करना चाहिये और थाइवान के साथ किसी भी प्रकार की सरकारी आवा जाही बंद करना ,थाइवान को अस्त्र बेचने व उस के साथ सैन्य संपर्क बंद करना और थाइवान को गलत संकेत नही देना चाहिये। ऐसा होने पर भी थाइवान जलडमरूमध्य क्षेत्र की शांति, स्थायित्व व चीन अमेरिका संबंध के विकास के लिये फायदेमंद होगा।
|