|
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री चांग छी-य्वे ने 12 तारीख को पेइचिंग में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चीन सरकार बंधक बनाये गये चीनी इंजीनियरों को बचाने के लिए पाक सरकार के माध्यम से हरसंभव प्रयास कर रही है। अब पाक सरकार व अपहर्ताओं के बीच वार्ता जारी है।
सुश्री चांग ने बताया कि जबकि पाकिस्तान के गोमल जाम पनबिजली घर की परियोजना मे कार्यरत दो चीनी इंजीनियरों का अपहरण हुआ, तो चीन सरकार ने इस हादसे पर भारी ध्यान रखा। चीनी विदेश मंत्रालय ने तुरंत पाक सरकार के साथ सम्पर्क बना कर बंधक बनाये गये दो चीनी लोगों को बचाने, इन की सुरक्षा की गारंटी करने और साथ ही इस परियोजना में कार्यरत अन्य चीनी कर्मचारियों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए कारगर कदम उठाने का आग्रह किया।
सुश्री चांग ने जताया कि अब दोनों चीनी बंधकों को बचाने के लिए चीनी विदेश मंत्रालय की आपात व्यवस्था शुरू हुई, साथ ही पाक सरकार का इस हादसे पर पूरा ध्यान है। पाकिस्तान के नेताओं ने अनेक बार जताया कि सरकार ने चीनी बंधकों को बचाने के लिए संबंधित विभाग को आदेश दिया है और पाकिस्थान की अन्य परियोजनाओं में कार्यरत चीनी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाया।
|