अब देखें कोआथ, बिहार के बेलाल खान, अब्दाल खान, होमाद खान, बेलाल वम्ईया के जे जानम, जिनत प्रवीन, फतेहपुर के सिब्बू खान, सोनू खान,बरेली, उत्तर प्रदेश के शकील अहमद अन्सारी, और भागलपुर बिहार के नाजनी हसन तमन्ना हसन का पत्र। उन्होंने पूछा है कि चाइना रेडियो इंटरनेशनल का प्रसारण कब शुरू हुआ था और सी आर आई की हिंदी सेवा को अपने श्रोताओं से वर्ष 2002 और 2003 में कुल कितने पत्र प्राप्त हुए। और नेपाली कार्यक्रम के उद्घोषक एवं उद्घोषिकाएं चीनी लोग हैं या और जातियों के लोग भी।
आइए, आप इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी लें। सी आर आई के पूर्ववर्ती रेडियो स्टेशन की स्थापना 3 दिसंबर, 1941 को जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध काल में उत्तरी चीन के यानआन शहर में हुई थी। सी आर आई चीन का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय रेडियो है, इसका उद्देश्य चीन और विश्व के विभिन्न देशों की जनता की दोस्ती को आगे बढाना व उनकी एक दूसरे के प्रति समझ को विकसित करना है। आरम्भ में इस का नाम रेडियो सिंह्वा था, जो सिर्फ चीनी और अंग्रेजी भाषा में प्रसारण करता था। पर अब सी आर आई कुल 38 विदेशी भाषाओं में प्रसारण करता है, इस के अलावा उसकी प्रसारण सेवाओं में चीनी भाषा व चीन की 4 स्थानीय बोलियों के कार्यक्रम भी शामिल हैं। दैनिक प्रसारण समय 211 घंटे है।
हमारे रेडियो की हिन्दी सेवा हर वर्ष श्रोताओं के ढेरों पत्र प्राप्त करती है। वर्ष 2002 में हमें ऐसे कुल एक लाख पत्र मिले, तो गत वर्ष यह संख्या बढ़ कर 1 लाख 20 हजार जा पहुंची। इस से हमारे श्रोताओं की हमारे प्रति भावना व्यक्त हुई, यहां हम आप लोगों को शुक्रिया अदा करना चाहते हैं।
सी आर आई की नेपाली सेवा के उद्घोषक और उद्घोषिकाएं, वे सब चीनी हैं, नेपाली कार्यक्रम के श्रोताओं को आकर्षक बनाने के लिए नेपाली सेवा में नेपाल से आए कर्मचारी भी हैं।
अंत में आजमगढ उत्तर प्रदेश के मुहम्मद शाहिद आजमी का पत्र देखें।
उन्होंने अपने पत्र में पूछा है कि चीन का संविधान कब लागू हुआ चीनी संविधान के संबंध में जानकारी दें।
सन् 1949 में नये चीन की स्थापना के बाद क्रमशः 4 संविधान बनाये गये। सन् 1954 में प्रथम संविधान बनाया गया, सन् 1975 में प्रथम संविधान को संशोधित करके दूसरा संविधान तैयार किया गया। और इस के आधार पर 1978 में तीसरा संविधान बनाया गया। सन् 1982 में पांचवीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के पाचवें पूर्णाधिवेशन में चालू संविधान पारित किया गया। चीन में संविधान चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा बनाती है।
चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति ने आगामी मार्च के सत्र में संविधान को संशाधित करने का फैसला लिया है।
चीन में कम्युनिस्ट पार्टी सत्तारूढ पार्टी है। पूर्व पार्टी महा सचिव श्री च्यां जे-मीन ने सुप्रसिद्ध तीन प्रतिनिधित्व की विचारधारा पेश की। यानी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी सदा के लिए चीन में प्रगतिशील उत्पादन शक्ति के विकास की आवश्यक्ता का प्रतिनिधि करती है, प्रगतिशील संस्कृति की दिशा का प्रतिनिधित्व करती है और सर्वाधिक चीनी जनता के मूल हित का प्रतिनिधित्व करती है। संशोधित संविधान में इस विचारधारा शामिल होगी।
इस के अलावा संशोधित संविधान में नागरिकों की कानूनी निजी संपत्ति के संरक्षण, मानवाधिकार के समादर व गारंटी, और देश के आर्थिक विकास से युक्तियुक्त सामाजिक प्रतिभूति व्यवस्था कायम करने के लिए तदनुरूप धाराएं तैयार की जाएंगी।
|