• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-10-10 16:58:59    
चीन पाकिस्तान में अपहृत चीनी इंजिनीयरों की सुरक्षा पर बड़ा ध्यान देता है

cri

    चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री खोंग छ्वान ने शनिवार को दो चीनी इंजिनीयरों के पाकिस्तान में अपहृत किये जाने पर संवाददाताओं के प्रश्नोत्तर में कहा कि चीन इन दो चीनी इंजिनीयरों की सुरक्षा पर बड़ा ध्यान देता है। श्री खोंग छ्वान ने कहा कि पाकिस्तान के गोमल जाम बिजली घर की परियोजना में कार्यरत दो चीनी इंजीनियर अज्ञात लोगों द्वारा अपहृत किये गये हैं , अभी तक उन की रिहाई नहीं की गयी।

    श्री खोंग छ्वान ने कहा कि चीनी विदेश मंत्रालय और पाकिस्तान स्थित चीनी दूतावास ने इस पर बड़ा ध्यान दिया है और तुरंत पाकिस्तान के सामने आपात रूप से मामला उठाया। चीन ने पाकिस्तान सरकार से चीनी कर्मचारियों को ढूंढ़ने और उन को रिहा कराने के लिए कदम उठाने की मांग की, ताकि चीनी कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी हो जाए। साथ ही चीन ने पाकिस्तान से पाकिस्तान में अन्य चीनी कर्मचारियों व परियोजना स्थलों की सुरक्षा को और मजबूत करने की मांग भी की।