• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-10-09 21:05:44    
चीन बेगुनाह नागरिकों पर हमला करने वाले आतंकवादी हमले की कड़ी निन्दा करता है

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता खुंग छुएं ने 9 तारीख को पेइचिंग में मिश्र के टाबा में हुए आतंकवादी विस्फोट को लेकर बताया कि चीन बेगुनाह नागरिकों पर हमला करने वाले इस आतंकवादी हमले की जबरदस्त निंदा करता है।

उन्होंने कहा कि चीन को इस घटना से सदमा लगा है और वह इस की कड़ी निन्दा करता है ।चीन इस घटना में मारे गये व्यक्तियों के प्रति शोक प्रकट करता है और उन के परिजनों को संवेदना देता है ।

श्री खुंग छुएं ने कहा कि चीन सरकार किसी भी तरह के आतंकवाद का विरोध करती है और मिश्र समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर आतंकवाद पर प्रहार कर विश्व शांति व स्थिरता बनाए रखने को तैयार है ।

संवाददाता के प्रश्नोत्तर में श्री खुंग छुएं ने कहा कि चीन अमरीका द्वारा थाइवानी स्वतंत्रता के इने गिने समर्थक संगठनों को अमरीकी कांग्रेस के संबंधित स्थल पर तथाकथित थाइवानी संविधान संगोष्ठी आयोजित करने देने का विरोध करता है और अमरीका के सामने इस मामले को गंभीर रूप से उठाया है .

श्री खुंग छुंग ने बताया कि थाइवानी अल्गाववादी गतिविधि अब थाइवानी जलडमरूमध्य के क्षेत्र की शांति व स्थिरता के लिए सब से बडा खतरा बन गयी है ।चीन अमरीका से इस सवाल पर दिये गये वचनों का पालन करने का अनुरोध करता है।