|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता खुंग छुएं ने 28 तारीख को बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का विकास न सिर्फ दोनों देशों की जनता के हित में है ,बल्कि इस क्षेत्र की शांति व स्थिरता के लिए लाभदायक भी है .
श्री खुंग ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दक्षिण एशिया के महत्वपूर्ण देश हैं और चीन के मित्र भी हैं .चीन की आशा है कि दोनों देश मेलमिलापपूर्वक रहकर वार्ता से वादविवाद का समाधान करेंगे.
श्री खुंग ने कहा कि चीन दोनों देशों के नेताओं के बीच हाल ही में हुई वार्ता का स्वागत करता है ।चीन की आशा है कि दोनों पक्ष कोशिश जारी रखते हुए वार्ता में प्रगति प्राप्त करेंगे और पारस्परिक विश्वास को मजबूत देंगे ।
|