|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता खुंग छुएन ने 23 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमरीका के अपने घरेलू कानून से चीनी कम्पनी पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई गलत है। चीन सरकार अमरीका से इस गलत कार्रवाई को रोकने की मांग करती है।
अमरीकी सरकार ने हाल ही में चीन की एक कम्पनी की यह कह कर निन्दा करते हुए कि उसने अमुक देश को विध्वंसक हथियार सामग्री व तकनीक बेची है इस कम्पनी पर प्रतिबन्ध लगाने का निर्णय लिया।
श्री खुंग छुएन ने कहा कि विध्वंसक हथियार सामग्री व तकतीक के अप्रसार के लिए चीन का रूख दृढ़ और स्पष्ट है ।
|