|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री खोंग छअवेन ने गुरुवार को पेइचिंग में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि वियतनाम के प्रधान मंत्री श्री फेन वन खाई के निमंत्रण पर चीनी प्रधान मंत्री वन चा पाओ छै से नौ अक्तूबर तक वियतनाम की औपचारिक यात्रा करेंगे औऱ हनोई में आयोजित होने वाले पांचवे एशिया युरोप शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
श्री खोंग छ्वेन ने कहा कि वर्तमान एशिया युरोप शिखर सम्मेलन का प्रमुख विष्य एशिया व युरोप के बीच साझेदारी संबंधों का और विकास करना है। विभिन्न देशों के राजाध्यक्ष क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति तथा एशिया युरोप आर्थिक साझेदारी संबंधों को बढ़ाने आदि सवालों पर गहन रुप से रायों का आदान प्रदान करेंगे।
|