|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता खुंग छुएन ने मंगलवार को पेइचिंग में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन आशा करता है कि विभिन्न देश दलाई लामा जैसे पृथकतावादी निर्वासित व्यक्ति को राजनीतिक मंच प्रदान नहीं करेंगे। श्री खुंग छुएन ने पत्रकारों के दलाई लामा के 20 तारीख से मैक्सिको की यात्रा पर होने और वहां कुछ सरकारी अधिकारियों से भेंट करने की कोशिश करने के बारे में पूछने पर कहा कि चीन का मानना है कि दलाई लामा कोई मामूली धार्मिक व्यक्ति नहीं है , बल्कि राष्ट्र के विभाजन में लगा निर्वासित राजनीतिक है। चीन विश्व के विभिन्न देशों से चीन की प्रभुसत्ता व प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करने और ऐसे पृथकतावादी निर्वासित व्यक्ति को अपनी कार्रवाई के लिए मंच न प्रदान करने की अपेक्षा करता है।
|