|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता खूंग छ्वान ने गुरुवार को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन के प्रधान मंत्री वन चा पाओ अगले हफ्ते रूस की यात्रा के दौरान रूसी प्रधान मंत्री फ्रादकोव के साथ वार्ता में दोनों देशों के सभी क्षेत्रों में सहयोग को सुदृढ़ करने पर विचार विमर्श करेंगे ।
श्री खूंग छ्वान ने कहा कि ऊर्जा सहयोग चीन व रूस के पारस्परिक लाभ वाले सहयोग और आर्थिक व व्यापारिक संबंधों का एक अहम भाग है , श्री वन चा पाओ रूसी नेताओं के साथ इसी सवाल पर रायों का आदान प्रदान करेंगे ।
रूसी प्रधान मंत्री के निमंत्रण पर चीनी प्रधान मंत्री वन चा पाओ अगले हफ्ते रूस की औपचारिक यात्रा करेंगे और श्री फ्रादकोव को साथ नवीं नियमित वार्ता करेंगे ।
|