• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-09-16 18:28:16    
चीन ने अमेरिकी विदेश मंत्रालय के निराधार आरोप का खंडन किया

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री खुन छ्वेन ने 16 तारीख को पेइचिंग में संवाददाताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि हाल में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने धार्मिक स्वतंत्रता की वर्ष 2004 की जो विश्व रिपोर्ट जारी की है उस में तथ्यों को नजरअंदाज करके चीनी धार्मिक नीति व चीन में धर्म की स्वतंत्रता की स्थिति पर निराधार आरोप लगा कर चीन के अंदरूनी मामलों में दखल दिया है। चीन को इस पर जबरदस्त रोष है और वह इसका कड़ा विरोध प्रकट करता है।

श्री खुन छ्वेन ने कहा कि चीन सरकार नागरिकों के विश्वास की स्वतंत्रता के अधिकार का कानूनों के अनुसार संरक्षण करती है, चीन के सभी स्थानों में सभी जातियों के लोग कानून के तहत विश्वास की स्वतंत्रता के अधिकार का उपभोग कर रहे हैं। यह एक सर्वमान्य तथ्य है।