|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुंग छुएं ने 14 तारीख को पेइचिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य श्री ली चांग छुन की जनवादी कोरिया यात्रा बहुत सफल रही ।
श्री कुंग छुएं ने कहा कि श्री ली चांग छुएं ने जनवादी कोरिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों व समान रुचि वाले क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय सवालों पर सलाह मशविरा किया। दोनों पक्षों ने परंपरागत मैत्री को मजबूत करने पर भी महत्वपूर्ण मतैक्य प्राप्त किया।
जनवादी कोरिया के नाभिकीय सवाल पर श्री खुंग ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं ने इस सवाल को शांतिपूर्ण वार्ता से सुलझाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया । दोनों पक्षों ने दोहराया कि 6 पक्षीय वार्ता कोरियाई प्रायद्वीप के नाभिकीय सवाल के समाधान की सबसे प्रभावी व्यवस्था है।
|