• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-09-01 17:31:33    
चीन ने इजराइल के बीर शेवा में हुए आत्मघाती विस्फोट की निंदा की

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री खुन छ्वेन ने 1 सितंबर को पेइचिंग में संवाददाताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में कहा कि दक्षिणी इजराइल के बीर शेवा शहर में आम लोगों को निशाना बनाने वाला जो आत्मघाती विस्फोट हुआ है, चीन उस की निंदा करता है और इजराइल व फिलिस्तीन से हिंसक मुठभेड़ बंद करने व यथाशीघ्र शांतिवार्ता की बहाली करने की अपील करता है।

खबर है कि 31 अगस्त को दक्षिणी इजराइल के बीर शेवा में एक बस में दो आत्मघाती विस्फोट हुए। इन विस्फोटों में कम से कम 15 व्यक्ति मारे गए और करीब सौ घायल हुए।