• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-08-17 19:28:53    
चीन के विशेष दूत की सूडान यात्रा

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री खुन छ्वेन ने मंगलवार को पेइचिंग में जानकारी दी कि 15 और 16 अगस्त को चीन सरकार के विशेष दूत, सहायक विदेश मंत्री श्री ल्वी क्वो-चंग ने सूडान की यात्रा की। श्री ल्वी ने सूडानी राष्ट्रपति श्री उमर हस्सन अहमद अल-बेशिर को चीनी राष्ट्राध्यक्ष श्री हू जीन-थाउ का पत्र सौंपा और विदेशमंत्री श्री मुस्ताफ़ा उसमान इस्माइल के साथ दारफूर सवाल पर वार्ता की।

श्री खुन छ्वेन ने पेइचिंग में संवाददाताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि श्री ल्वी ने सूडान के दार्फ़ूर सवाल पर चीन की गहरी चिंता व्यक्त की और इस सवाल के समाधान में सूडान, अफ्रीकी संघ और अरब लीग के प्रयासों को स्वीकार किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सूडान सरकार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों का पालन करना जारी रखेगी और दार्फ़ूर की स्थिति में यथाशीघ्र शैथिल्य लाएगी। उन्होंने दार्फ़ूर में मानवीय सहायता कार्य के लिए सूडान को और 50 लाख य्वान का साजसामान प्रदान करने के चीन सरकार के निर्णय की भी घोषणा की।

सूडान ने दार्फ़ूर सवाल के समाधान के चीन सरकार के प्रयासों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि इस सवाल के यथाशीघ्र समाधान के लिए सूडान संयुक्त राष्ट्र संघ और अफ्रीकी संघ के साथ तालमेल करेगा।