• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-08-11 19:40:02    
चीन संयुक्त राष्ट्र संघ में थाईवान की भागीदारी का दृढ़ विरोध करता है

cri

   चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री खोंग छ्वेन ने बुधवार को पेइचिंग में कहा कि चीन चैड जैसे इने-गिने देशों द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ महा सभा के 59 वें अधिवेशन में थाईवान के प्रतिनिधित्व के अधिकार पर विचार करने की मांग किये जाने का दृढ़ विरोध करता है। श्री खोंग छ्वेन ने कहा विश्व में केवल एक चीन है।

    चीन लोक गणराज्य समूची चीनी जनता का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र कानूनी सरकार है। थाईवान को चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अखंड भाग होने के नाते, प्रभुसत्ता संपन्न देशों से गठित संयुक्त राष्ट्र संघ में भाग लेने का अधिकार नहीं है। यह एक सर्वविदित तथ्य है।