• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-08-09 16:32:06    
चीनी नौ सेना

cri

अब हम आजमगढ़,उत्तर प्रदेश के मसूद अहमद आजमी का सवाल ले रहे हैं। उन्होंने पूछा है कि चीन के नौ सेना में कुल कितने युद्ध पोत हैं। आइए आप भी सुने इस की विस्तृत जानकारी।

चीन के पूर्व और दक्षिण में विशाल समुद्र है, चीन के भीतरी व प्रादेशिक समुद्र का क्षेत्रफल कोई 3 लाख 80 हजार वर्गकिलोमीटर है, और विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र का क्षेत्रफल 30 लाख वर्गकिलोमीटर से भी अधिक है। चीन में 6500 से ज्यादा द्वीप हैं, और तटरेखा की लम्बाई है 18000 किलोमीटर। चीन के चार भीतरी समुद्र हैं, बोहै,ह्वांगहै,तुंगहै और नानहै। इन में से नानहै सब से बड़ा है। चीन के दो सब से बड़े द्वीप थाइवान और हैनान इसी समुद्री क्षेत्र में स्थित हैं। इस के अलावा तुंगशा,शीशा और नानशा तीन बड़े द्वीपसमूह हैं। नानहै के दक्षिणी छोर पर चंगमूआनशा द्वीप है। चीन का समुद्री संसाधन बहुत समृद्ध है, समुद्री व्यापार व तेल एवं गैस, मछली और अन्य समुद्री संसाधनों से समुद्र चीन के आर्थिक व सामाजिक विकास में भारी अहमियत रखता है। देश के समुद्री हितों और परिसंपत्तियों की सुरक्षा व रक्षा का दायित्व चीनी नौसेना का है।

चीन लोक गणराज्य की नौ सेना की स्थापना 23 अप्रैल, 1949 को पूर्वी चीन के च्यांगसू प्रांत के थाइचओ शहर में हुई। वर्ष 1955 में चीनी नौ सेना चीनी जन मुक्ति सेना का एक महत्वपूर्ण अंग बनी। आज चीनी नौ सेना की सैन्य शक्ति 3 लाख है। इस में 25 हजार वायु सैनिक, 25 हजार तटरक्षक और 40 हजार मैरीन दस्ते के सदस्य मामिल हैं। चीनी नौ सेना त्रि-आयामी सेना है, जिस के पास उन्नत मिसाइलवाही युद्धपोत और विमान हैं। चीनी नौसेना के पास पनडुब्बियां, निर्देशित मिसाइलवाहक विध्वंसक पोत, तटरक्षक, हवाई बेड़ा, मैरीन कोर्ट और संभार सहायता हैं।

आधुनिक चीनी नौसेना समुद्री क्षेत्र में, जल क्षेत्र के नीचे, आकाश में और तट पर तकनीकी या रणनीतिक हमला करने में सक्षम है।

चीनी नौसेना के पास 300 से अधिक युद्धपोत हैं, जिन में 60 से अधिक पनडुब्बियां, 20 ध्वंसक पोत, 20 फ्रिगेट शामिल हैं। और है 550 युद्धपोत और 200 सेवा पोत भी।

इस के हवाई बेड़े के दस डिविजन हैं, जो 550 लड़ाकू विमानों और 100 हैलिकोप्टरों से लैस हैं।

तटरक्षक सेना के पास 80 युद्धपोत रोधी रॉकेट लांचर, 300 तोपें और 700 हवामार तोपें हैं।

मैरीन कोर्ट एक ब्रिगेडियर, एक टैंक जलस्थलीय टैंक रेजीमेंट, और विशिष्ट टोही टुकड़ियों से गठित है।

चीनी नौसेना का मुख्यालय राजधानी पेइचिंग में है। नौसेना की तीन कमानें हैं--उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी। इन के मुख्यालय छिंगताउ,निंगबो और चानच्यांग में हैं।

उत्तरी कमान की स्थापना वर्ष 1960 में हुई। इस कमान के तीन अड्डे हैं, ल्वीशुन,छिंगताउ और हूलूताउ। इस कमान में 330 युद्धपोतों से लैस विध्वंसक पोत टुकड़ी, फ्रिगेट टुकड़ी, नाभिकीय शक्ति से चालित पनडुब्बी टुकड़ी, और पारंपरिक शक्ति से चालित पनडुब्बी टुकड़ी, सुरंग भंगी पोत, मिसाइलवाहक पोत, पनडुब्बी भंगी पोत, नौका ध्वंसक पोत से गठित मोटर पोत टुकड़ी, और एक लैंडिंग पोत ब्रिगेड शामिल हैं।

मई 2001 में चीनी नौसेना के उत्तरी कमान के मिसाइलवाहक विध्वंसक युद्धपोत 《हारबीन》और डिपो पोत 《थाइछांग》से गठित बेड़े ने भारत के मुम्बई नौसेनिक अड्डे का मैत्रीपूर्ण दौरा किया। इस का भारतीय नौसेना ने भावभीना स्वागत किया।

पूर्वी कमान के क्षेत्र में कुल 5 अड्डे हैं, शंघाई,उशुंग,चओशान,तिंगहै और हांगचओ। कमान में 600 से अधिक युद्धपोत या पोत है। जिन में ध्वंसक पोत व फ्रिगेट की मिश्रित टुकड़ी, फ्रिगेट टुकड़ी, एक पनडुब्बी टुकड़ी, लैंडिंग पोत टुकड़ी, और मिसाइलवाहक पोत, सुरंग भंगी पोत, पनडुब्बी भंगी पोत, नौका ध्वंसक पोत से गठित मोटर पोत टुकड़ी शामिल हैं।

दक्षिण कमान के 7 अड्डे हैं चानच्यांग,शानथाउ,क्वांगचओ,हैखाउ,य्वीलीन,पेइहै और ह्वांगफू। इस कमान में 300 युद्धपोत हैं, जिन में ध्वंसकपोत टुकड़ी, नाभिकीय शक्ति से चालित पनडुब्बी टुकड़ी, पारंपरिक ऊर्जा से चालित पनडुब्बी टुकड़ी, लैंडिंग पोत टुकड़ी, और मिसाइलवाहक पोत, सुरंग भंग पोत, पनडुब्बी भंग पोत और नौका भंग पोत से गठित मोटर पोत टुकड़ी शामिल हैं।