• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-08-09 10:28:01    
चीन में खुन छ्वी ऑपेरा का संरक्षण

cri

खुन छ्वी ऑपेरा चीन का एक परम्परागत ऑपेरा है। इस का इतिहास कोई 6 सौ साल पुराना है । कुछ समय पूर्व हमारे संवाददाता ने खुन छ्वी ऑपेरा के जन्मस्थान खुन शान का दौरा किया और वहां इस परम्परागत ऑपेरा को पूरी तरह सुरक्षित पाया ।

चीन का प्रतिनिधि आपेरा खुन छ्वी, यूनानी ऑपेरा तथा भारत के संस्कृत नाटक विश्व की प्राचीन नाट्यकला के तीन नमूने माने जाते हैं । वर्ष 2001 के मई माह में संयुक्त राष्ट्र शिक्षा,संस्कृति और विज्ञान संगठन यानी यूनेस्को ने चीन के खुन छ्वी ऑपेरा को विश्व की अभौतिक व भौतिक विरासतों की प्रथम सूची में शामिल किया। यह मानव की सांस्कृतिक विरासत में खुन छ्वी के विशेष स्थान, योगदान व मूल्य का उच्च मूल्यांकन था।

खुन छ्वी ऑपेरा का जन्मस्थान पूर्वी चीन के च्यांग सू प्रांत का खुन शान क्षेत्र है, जो चीन के सब से तेज़ी से आर्थिक विकास कर रहे यांत्सी नदी के डेल्टा क्षेत्र के पूर्वी भाग में है। खुन शान शहर की एक सांस्कृतिक अधिकारी सुश्री माओ छ्वुन यी ने हमारे संवाददता को बताया कि खुन छ्वी ऑपेरा की विषयवस्तु बहुत विविध है और उस के संवाद बहुत भद्र। यों उसमें मधुर धुनों और सुंदर नृत्य की छवि भी रहती है। चीन के सांस्कृतिक इतिहास , ऑपेरा इतिहास, संगीत इतिहास तथा नृत्य इतिहास में खुन छ्वी ऑपेरा का महत्वपूर्ण स्थान है। इस के अलावा, खुन छ्वी ऑपेरा का चीन के पेइचिंग ऑपेरा तथा अन्य स्थानीय ऑपेराओं पर भी प्रत्यक्ष असर रहा है। इसलिए चीन में खुन छ्वी ऑपेरा को चीनी ऑपेराओं का पूर्वज कहा जाता है । चीन के आर्थिक विकास के साथ खुन छ्वी ऑपेरा को अन्य चीनी लोक कलाओं की तरह भारी खतरे का सामना करना पड़ा है। खुन छ्वी की रक्षा व विकास करना अब खुन शान शहर का मुख्य काम है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा खुन छ्वी ऑपेरा को मानव की अभौतिक व भौतिक विरासत घोषित किए जाने के बाद खुन छ्वी की रक्षा में लगे लोगों को भारी प्रेरणा मिली है। सुश्री माओ ने कहा कि

सरकार ने खुन छ्वी की रक्षा को गति दी है। इस के लिए विशेष पूंजी लगाने के अलावा जिम्मेदार व्यक्ति भी नियुक्त किये गये हैं। हम हर वर्ष खुन छ्वी ऑपेरा पर कार्य बैठक बुलाते हैं , जिस में संबंधित विशेषज्ञों के निर्देशन पर काम होता है। खुनछ्वी पर ज्यादा पूंजी लगाना अनिवार्य है और सरकार ने इस ऑपेरा की रक्षा के लिए विशेष धन भी प्रदान करने की गारंटी दी है।

दोस्तो, खुन छ्वी ऑपेरा की रक्षा के लिए खुन शान शहर ने वर्ष 1992 में एक विशेष खुन छ्वी संग्रहालय की स्थापना भी की। शहर के केंद्र के एक चौक में स्थित इस संग्रहालय का निर्माण प्राचीन काषठ शैली में किया गया है। संग्रहालय में लोग खुन छ्वी ऑपेरा के विकास से संबंधित दस्तावेज़ व चित्र देख सकते हैं। इस के अलावा, विभिन्न कालों में खुन छ्वी ऑपेरा में प्रयुक्त वस्त्र , साजसमान तथा वाद्य भी यहां देखे जा सकते हैं। संग्रहालय के निदेशक श्री छङ जन ल्यु ने संग्रहालय की जानकारी देते हुए कहा कि

हमारे संग्रहालय की स्थापना का उद्देश्य 600 वर्षो से भी अधिक समय के इतिहास वाले इस स्थल में खुन छवी ऑपेरा का विकास दिखाना है। यहां आप यह जानकारी पा सकेंगे कि खुन छवी ऑपेरा कैसे देश भर में मशहूर हुआ और कैसे चीनी ऑपेराओं का पूर्वज बना। इस संग्रहालय में खुन छवी ऑपेरा से संबंधित अधिकांश दस्तावेज़ रखे हैं।

श्री छङ ने बताया कि खुन छवी ऑपेरा संग्रहालय की स्थापना के बाद 20 लाख से ज्यादा व्यक्ति यहां आ चुके हैं। संग्रहालय में अनियमित तौर पर खुन छवी ऑपेरा पर प्रदर्शनी भी आयोजित होती है। इस सब ने खुन छवी ऑपेरा की रक्षा व विकास में सकारात्मक भूमिका अदा की है ।