|
|
 |
| (GMT+08:00)
2004-07-13 19:06:26
|
|
सिंगापुर को चीन-सिंगापुर संबंधों को हुए नुकसान की पूरी जिम्मेदारी उठानी चाहिए
cri
|
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री जांग छी य्वे ने आज पेइचिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री ली श्येन लुंग की थाइवान की यात्रा से सिंगापुर सरकार के एक चीन की नीति पर कायम रहने के वचन का गंभीर उल्लंघन हुआ है और चीन व सिंगापुर के संबंधों के राजनीतिक आधार को नुकसान पहुंचा है। सिंगापुर सरकार को दोनों देशों के संबंधों को पहुंचे इस नुकसान की पूरी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। सुश्री जांग छी य्वे ने कहा कि थाइवान समस्या चीन के मूल हित से जुड़ी है। इस पर चीन सरकार का रुख हमेशा एक रहा है,जो दृढ़ और स्पष्ट है।
|
|
|