• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Friday   Jul 25th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-07-12 10:50:07    
चीनी लोकतंत्रीय पार्टियां

cri

फ़ैजाबाद उत्तर प्रदेश के राम कुमार रावत, गीतादेवी रावत, अमित कुमार रावत, दीपक रावत, ललित रावत, मनीष कुमार रावत, प्रिंस प्रियांसू, रवि कुमार ग्रोवर और राम किशोर राम ने अपने पत्र में चीन की राजनीतिक पार्टियों के बारे में जानने की उच्छा व्यक्त की है। उन की जिज्ञासा आज के कार्यक्रम में हम चीन की राजनीतिक पार्टियों की विस्तृत जानकारी दे कर शांत करने की कोशिश रहे हैं।

अब आप चीनी लोकतंत्रीय पार्टियों के बारे में भी कुछ सुनिए।

चीन के लोकतांत्रिक दल चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में आते हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ दीर्घकालिक सहयोग करने और उनके साथ मिल कर संघर्ष करने के दौरान उनका यह विकल्प हुआ। चीनी संविधान के तहत चीनी लोकतांत्रिक दल राजनीतिक स्वतंत्रता, संगठन की स्वतंत्रता और समान वैध स्थान का उपभोग करते हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और इन लोकतांत्रिक दलों का सहयोग 《दीर्घकालिक सहअस्तित्व, आपसी निरीक्षण, एक दूसरे का साथ खुले दिल और आपसी सम्मान के साथ व एक दूसरे के लिए ख़ून बहाने》बुनियादी उसूल पर आधारित है।

चीन के ये आठ लोकतांत्रिक दल विपक्षी दल नहीं हैं, वे सब सत्तारूढ पार्टी के साथ सत्ता के प्रशासन में शामिल हैं। चीन की विभिन्न स्तरीय जन प्रतिनिधि सभाओं, जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलनों, सरकारों और आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, वैज्ञानिक व तकनीकी विभागों में इन लोकतांत्रिक दलों के सदस्य नेतृत्वकारी पद संभालते हैं। मिसाल के लिए, इन के अध्यक्ष चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति या चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। इन आठ राजनीतिक दलों का इधर बड़ा विकास हुआ है। चीन के सभी प्रांतों, स्वायत प्रदेशों, केन्द्र शासित शहरों या बड़े व मझौले शहरों में इन की शाखाएं हैं।

चीनी कोमिनतांग पार्टी की क्रांतिकारी कमेटी की स्थापना 1 जनवरी, 1948 को हुई। यह चीनी कोमिनतांग पार्टी के लोकतांत्रिक पक्ष और अन्य लोकतांत्रिक देशभक्तों से गठित है। यह राजनीतिक लीग का रूप लिए है और चीनी विशेषताओं वाले समाजनाद के निर्माण व मातृभुमि के पुनरेकीकरण में लगी हुई है। इस के करीब 65 हजार सदस्य हैं और वर्तमान अध्यक्ष हैं सुश्री हो लू-ली।

चीनी डेमोक्रेटिक लीग की स्थापना मार्च, 1941 में चीनी डेमोक्रेटिक राजनीतिक लीग के नाम से हुई। वर्ष 1944 में इसे वर्तमान नाम दिया गया। लीग एक ऐसी राजनीतिक इकाई है, जिस का मूल संस्कृति या शिक्षा में कार्यरत बुद्धिजीवी, समाजवादी श्रमिक और समाजवाद का समर्थन करने वाले देशभक्त है। इस का लक्ष्य समाजवाद की सेवा करना है। लीग की सदस्य संख्या 1 लाख 56 हजार हैं और वर्तमान अध्यक्ष हैं श्री तिंग शी-सुन ।

चीनी डेमोक्रेटिक राष्ट्रीय निर्माण सोसाइटी की स्थापना दिसंबर, 1945 में हुई। सोसाइटी की मूल शक्ति देशभक्त उद्योगपति, व्यापारी और संबंधित बुद्धिजीवी हैं। सोसाइटी के कुल 85 हजार सदस्य हैं और वर्तमान अध्यक्ष हैं श्री छंग स-वेई ।

चीनी डेमोक्रेसी संवर्धन सोसाइटी की स्थापना भी दिसंबर, 1945 में हुई। इस के मूल में शिक्षा, संस्कृति, प्रकाशन विज्ञान जैसे व्यवसाइयों में कार्यरत बुद्धिजीवी हैं। इस के कुल सदस्य 81 हजार हैं और वर्तमान अध्यक्ष श्री श्वी ज्या-लू ।

चीनी किसान एवं मजदूर डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना अगस्त 1930 में हुई। पार्टी के मूल में स्वास्थ्य, चिकित्सा, विज्ञान, तकनीक, संस्कृति और शिक्षा के जगतों के बुद्धिजीवी और समाजवादी श्रमिक व देशभक्त हैं। पार्टी में कुल 80 हजार सदस्य हैं और वर्तमान अध्यक्ष श्री ज्यांग चंग-ह्वा।

चीनी चीकुंग पार्टी की स्थापना अक्टुबर 1925 में हुई। इस के मूल प्रवासी चीनी और इन के परिजन हैं। पार्टी के कुल सदस्य 20 हजार हैं और वर्तमान अध्यक्ष श्री ल्वो हाउ-छैई।

ज्युसान सोसाइटी की स्थापना मई, 1946 में हुई। इस का मूल विज्ञान व तकनीक, संस्कृति और शिक्षा तथा चिकित्सा व स्वास्थ्य जगतों के बुद्धिजीवी हैं। इस के कुल सदस्य 80 हजार हैं और वर्तमान अध्यक्ष श्री हान छी-तह।

थाइवान डेमोक्रेटिक स्वशासन लीग की स्थापना नवंबर, 1947 में हुई। लीग का मूल चीन की मुख्यभूमि पर रह रहे थाइवान प्रांत के समाजवादी श्रमिक और समाजवाद का समर्थन करने वाले देशभक्त हैं। लीग के कुल सदस्य 1800 हैं और वर्तमान अध्यक्ष श्री चांग ख-ह्वेई।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040