• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Thursday   Jul 24th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-06-14 09:55:40    
चीन के प्रशासनिक क्षेत्र--भाग चार

cri

मऊ उत्तर प्रदेश के श्रोता दोस्त राजेन्द्र यादव भारती, उषा देवी भारती,जीपाजंली,आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के मोहम्मद शाहिद आजमी मोहम्मद नौशाबा परवीन आजमी और अन्य श्रोता दोस्तों ने अपने पत्रों में चीन के प्रांतों की जानकारी विस्तार से देने का निवेदन किया।

तिब्बत स्वायत प्रदेश छिंगहै-तिब्बत पठार के दक्षिण-पश्चिमी में अवस्थित है। इस का दक्षिणी पश्चिमी भाग म्यांमार, भारत, भुट्टान और नेपाल आदि देशों से जुड़े है। तिब्बत स्वायत प्रदेश की स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी। जिस का क्षेत्रफल करीब 12 लाख 30 हजार वर्गकिलोमीटर है, जो चीन के कुल क्षेत्रफल का एक बडे आठ है। स्वायत प्रदेश में एक शहर, 77 जिले व नगर, जनसंख्या 26 लाख 17 हजार। राजधानी ल्हासा शहर।

तिब्बत स्वायत प्रदेश में घासमैदान का क्षेत्रफल 8 करोड़ 30 लाख हैक्टर है। जल, हवा, धूप जैसे ऊर्जा का संसाधन बहुत ज्यादा है, यालूजांगबू नदी पर दसेक पनबिजली घरों की स्थापनी की जा सकती है।

श्रोता दोस्तो, अब हम उत्तर-पश्चिमी चीन के छोर में नजर डालिए। उत्तर-पश्चिमी चीन में शेनशी,कानसू,छिंगहै प्रांत और निंगश्या ह्वेई स्वायत प्रदेश व सिंगच्यांग वेइगुर स्वायत प्रदेश शामिल हैं।

शेनशी प्रांत पीली नदी के मध्य भाग में अवस्थित है, और शानशी,कानसू,सछ्वान,हूपेई,हनान प्रांत, भीतरी मंगोलिया स्वायत प्रदेश, निंगश्या ह्वेई स्वायत प्रदेश और केन्द्र शासित शहर छुंगछिंग से जुड़े है। इस का क्षेत्रफल करीब 2 लाख 6 हजार वर्गकिलोमीटर है, प्रांत में चार शहर और 93 नगर व जिले हैं, राजधानी शीआन शहर, जनसंख्या 3 करोड़ 60 लाख 50 हजार। शेनशी प्रांत के मध्य में छिनलिंग पर्वतमाला अवस्थित है, जिससे चीन को शीतोष्ण कटिबंध व उपोष्ण कटिबंध में बंटा है।

कानसू प्रांत पीली नदी के ऊपरी भाग में अवस्थित है, क्षेत्रफल 4 लाख 55 हजार वर्गकिलोमीटर, और जनसंख्या 2 करोड़ 56 लाख 15 हजार। प्रांत में 7 स्वायत प्रिफेक्चर व शहर और 75 नगर व जिले हैं। राजधानी लानचओ शहर। कानसू प्रांत में पीली नदी की सिंचाई व्यवस्ता का फायदा उठा कर कृषि उत्पादन विकसित है।

छिंगहै प्रांत छिंगहै-तिब्बत पठार पर अवस्थित है, विश्वविख्यात यांत्सी नदी व पीली नदी की उत्पत्ति कालाखुनलुन पर्वतमाला में है। छिंगहै प्रांत का क्षेत्रफल7 लाख 21 हजार वर्गकिलोमीटर से भी ज्यादा है, जो चीन के क्षेत्रफल का 7.5 प्रतिशत होता है। प्रांत में कुल 7 शहर व स्वायत प्रिफेक्चर, 30 जिले व नगर हैं, जनसंख्या 51 लाख 82 हजार, राजधानी शीनिंग शहर।

निंगश्या ह्वेई स्वायत प्रदेश भीतरी मंगोलिया स्वायत प्रदेश, शेनशी व कानसू प्रांत से जुड़े है। इस का क्षेत्रफल 66 हजार 400 वर्गकिलोमीटर है, और जनसंख्या 56 लाख 16 हजार। निंगश्या ह्वेई स्वायत प्रदेश में दो शहर और 18 नगर व चीले, राजधानी इनछ्वान शहर।

सिंच्यांग वेइगुर स्वायत प्रदेश चीन के उत्तर-पश्चिमी छोर में अवस्थित है और रूस, किर्गीजस्तान, कजाखस्तान, ताजीकिस्तान, मंगोलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत से जुड़े है। इस का क्षेत्रफल 16 लाख वर्गकिलोमीटर से अधिक है, इस का क्षेत्रफल चीन में सब से बड़ा है। सिंच्यांग वेइगुर स्वायत प्रदेश की राजधानी उरूमूची है। स्वायत प्रदेश में 7 स्वायत परिफेक्चर व शहर, 85 जिले और नगर हैं। कुल जनसंख्या 1 करोड़ 93 लाख।

सिंच्यांग वेइगुर स्वायत प्रदेश में खेतीयोग्य जमीन 93 लाख 30 हजार हैक्टर है, घासमैदान का क्षेत्रफल करीब 4 करोड़ 90 लाख हैक्टर। गेहूं, मकई, धान, सरसों, शकरकंद तिल और कपास की पैदावार बहुत ज्यादा है।

अंत में हम चीन के दो विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग व मकाओ और थाइवान प्रांत की जानकारी दे रहे हैं।

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र दक्षिण चीन के समुद्री तट पर अवस्थित है। इस क्षेत्र में हांगकांग द्वीप, चिउलूंग,सिंच्ये और 235 द्वीप शामिल हैं। इस का क्षेत्रफल 1067 वर्गकिलेमीटर है, और जनसंख्या 67 लाख 80 हजार। विक्टोरिया बंदरगाह विश्व के तीन बेहतरीन बंदरगाहों में से एक है। सौ वर्ष पहले ब्रिटेन ने बल का प्रयोग कर हांगकांग को चीन से छीन लिया। 1 जुलाई 1997 को चीन सरकार ने हांगकांग को अपनी गोद में वापल ले लिया और विशेष प्रशासनिक क्षेत्र बनाया।

मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग के पश्चिम में अवस्थित है। यह एक प्रायद्वीप है और पास में दो द्वीप , इस का क्षेत्रफल 23.5 वर्गकिलोमीटर और जनसंख्या 4 लाख 40 हजार। सौ से अधिक वर्ष पहले पुर्तगाल ने बल का प्रयोग कर मकाओ को चीन से छीन लिया। 20 दिसंबर 1999 को चीन सरकार ने मकाओ को अपनी गोद में वापस ले कर इसे एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र बनाया।

थाइवान प्रांत चीन सब से बड़ा द्वीप है और चीन के पूर्वी समुद्र पर अवस्थित है, इस के पश्चिम में फ़ूच्येन प्रांत। थाइवान द्वीप के अलावा फंगहू द्वीपसमूह, तियाओय्वी द्वीप आदि द्वीप भी शामिल है। प्रांत में 7 शहर 17 जिले हैं, क्षेत्रफल 36 हजार वर्गकिलोमीटर और जनसंख्या 2 करोड़ 20 लाख।

दोस्तो, चीन के कुल 34 प्रांत स्तर के प्रशासनिक क्षेत्रों की जानकारी आप ने ली ।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040