• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Saturday   Jul 26th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-06-07 15:34:11    
चीन के प्रशासनिक क्षेत्र—भाग 3

cri
मऊ उत्तर प्रदेश के श्रोता दोस्त राजेन्द्र यादव भारती, उषा देवी भारती,जीपाजंली, आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के मोहम्मद शाहिद आजमी मोहम्मद नौशाबा परवीन आजमी और अन्य श्रोता दोस्तों ने अपने पत्रों में चीन के प्रांतों की जानकारी विस्तार से देने का निवेदन किया। पिछले कार्यक्रमों में हम ने उत्तर चीन के पेइचिंग,थ्येनचिन, हपेई,शानशी,और भीतरी मंगोल स्वायत प्रदेश, उत्तर पूर्वी चीन के हैलूंगच्यांग,जीलिन और ल्याओनिंग, और पूर्वी चीन के शंघाई, शानतुंग,आनह्वेई,च्यांगशी,च्यांगसू,जच्यांग और फ़ूच्येन की जानकारी दी, तो आज के इस कार्यक्रम में हम दक्षिण मध्य चीन, दक्षिण पश्चमी चीन, उत्तर पश्चिमी चीन और विशेश प्रशासनिक क्षेत्रों की जानकारी दे रहे हैं। दक्षिण मध्य चीन में हनान,हूपेई,हूनान,क्वांगतुंग प्रांत, क्वांशी ज्वांग स्वायत प्रदेश और हैनान प्रांत शामिल हैं। हनान प्रांत मध्य चीन में स्थित है, जहां चीनी राष्ट्र की सभ्यता उत्पन्न हुआ। पीली नदी प्रांत में गुजरती है। क्षेत्रफल 71 लाख वर्गकिलोमीटर से ज्यादा है, और जनसंख्या 9 करोड़ 25 लाख। प्रांत में कुल 12 शहर और 118 जिले व नगर हैं। राजधानी चंगचओ एक बड़ा शहर है, जनसंख्या 66 लाख से अधिक। इस प्रांत में कृषि विकसित है, खेती योग्य जमीन 71 लाख हेक्टर से ज्यादा है, जो देश में तीसरे स्थान पर रहा। तंबाकू व तिल की पैदावार चीन में सब से ज्यादा है। हनान प्रांत के तंगफ़ंग शहर में श्याओलीन बौद्ध मठ है। विश्व में श्याओलीन कूंगफ़ू प्रचलित की वजह से श्याओलीन मठ भी जानामाना है। कहा जाता है कि श्याओलीन कूंगफ़ू का आदिम आचार्य बुद्धि धर्म था, वह दक्षिण भारत का था। हूपेई प्रांत हनान प्रांत के दक्षिण में स्थित है। प्रांत में चीन की सब से लम्बी नदी यांत्सी गुजरती है, और दक्षिण में तुंगथिंग झील। प्रांत का क्षेत्रफल 1 लाख 86 हजार वर्गकिलोमीटर, और जनसंख्या 6 करोड़ 3 लाख। प्रांत में कुल 9 शहर व स्वायत प्रिफेक्चर और 50 जिले व नगर हैं। राजधानी ऊहान यांत्सी नदी के किनारे पर स्थित है। यहां जहाजरानी विकसित है। जहाज पर सवार कर मशहूर त्रिघाटी का दौरा कर सकता है, और यांत्सी नदी के निचले भाग का नानचिंग व शंघाई भी पहुंचता है। ऊहान भी बड़ा शहर है, जनसंख्या 83 लाख। अब हूनान देखिए। चीन लोक गणराज्य का निर्माता, चीनी जनता का महान नेता माउ त्से-तुंग की जन्मभूमि इस प्रांत के शाउशान नगर के एक गांव में था। हूनान प्रांत हूपेई प्रांत के दक्षिण में स्थित है। प्रांत के उत्तर में तुंगथिंग झील है, और प्रांत का क्षेत्रफल करीब 2 लाख 20 हजार वर्गकिलोमीटर जनसंख्या 6 करोड़ 55 लाख। प्रांत की राजधानी झांगशा,और प्रांत में कुल 9 शहर व स्वायत प्रिफेक्चर, 77 जिले हैं। हूनान प्रांत में जंगल का साधनस्रोत करीब 73 लाख हैक्टर है, जो प्रांत के क्षेत्रफल का एक तिहाई से भी ज्यादा है। जिन का संसाधन 2 खरब 54 लाख करोड़ घनमीटर है। हूनान प्रांत के दक्षिण में क्वांगतुंग प्रांत अवस्थित है। क्वांगतुंग प्रांत एक समुद्रतटीय स्थल है, जिस का क्षेत्रफल एक लाख 80 हजार वर्गकिलोमीटर, समुद्री रेखाएं 34 सौ किलोमीटर है। प्रांत में 20 शहर, 78 जिले हैं, राजधानी क्वांगचओ, जनसंख्या 8 करोड़ 65 लाख। बीसेक वर्ष पहले चीन में आर्थिक सुधार व खुला द्वार की नीति अपनाए जाते समय चार विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापिथ हुए, तो क्वांगतुंग प्रांत के शनचन,शानथ्वु और जुहै इन तीन शहर शामिल हैं। प्रांत के जुच्यांग नदीमुख-भूमि और झाउशान मैदान में कृषि काफी विकसित है, जो देश का बहुत बड़ा अनाज भंडार है। क्वांगशी ज्वांग स्वायत प्रदेश क्वांगतुंग प्रांत के पश्चिम में अवस्थित है। इस स्वायत प्रदेश का दक्षिण भाग वियतनाम से जुड़ा है और सीमा रेखाएं 800 किलोमीटर लम्बी है। प्रदेश का क्षेत्रफल 2 लाख 40 हजार वर्गकिलोमीटर, और जनसंख्या 4 करोड़ 74 लाख। प्रदेश में कुल 5 शहर, 83 जिले व नगर हैं, राजधानी नाननिंग शहर। क्वांशी ज्वांग स्वायत प्रदेश में पन बिजली का साधनस्रोत बहुत ज्यादा है, प्रतिवर्ष 83 अरब 70 करोड़ किलोवाटघंटा का पावर उत्पादित हो सकता है। हैनान प्रांत क्वांगतुंग प्रांत के दक्षिण में अवस्तित है, जो चीन में थाइवान प्रांत के अलावा दूसरा सब से बड़ा द्वीप है। पहले यह क्वांगतुंग प्रांत में एक प्रशासनिक क्षेत्र था। बाद में यह एक स्वतंत्र प्रशासनिक क्षेत्र बना था। 13 अप्रैल 1988 को चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा ने हैनान को एक प्रांत के रूप में बनाया। इस प्रांत में तीन शहर 16 जिले और तीन द्वीपसमूह और दक्षिण चीन समुद्र का जल क्षेत्र शामिल हैं। प्रांत की राजधानी हैखाउ शहर। प्रांत का क्षेत्रफल 34 हजार वर्गकिलोमीटर है, जनसंख्या 78 लाख 70 हजार। यह प्रांत विशेष आर्थिक क्षेत्र भी है। श्रोता दोस्तो, आइए,अब हम दक्षिण-पश्चिमी चीन पर नजर डालिए। इस क्षेत्र में युन्नान,क्वेइचओ,सछ्वान इन तीन प्रांत, केन्द्र शासित शहर छुंगछिंग और तिब्बत स्वायत प्रदेश शामिल हैं। युन्नान और क्वेइचओ दोनों पठार पर अवस्थित है। युन्नान प्रांत का पश्चिमी भाग व दक्षिणी भाग म्यांमार, लाओस व वियतनाम से जुड़े है, और सीमा रेखाएं 4000 किलोमीटर से भी लम्बी है। प्रांत का क्षेत्रफल 3 लाख 94 हजार वर्गकिलोमीटर है, जनसंख्या 4 करोड़ 29 लाख। प्रांत में 10 शहर व र्वायत प्रिफेक्टर, 123 नगर, जिले व स्वायत जिले है, राजधानी खुनमिंग शहर। इस प्रांत में तंबाकू व चाय की पैदावार चीन में बहुत ज्यादा है। क्वेइचओ प्रांत का क्षेत्रफल 1 लाख 70 किलोमीटर है, जनसंख्या 3 करोड़ 25 लाख। प्रांत में 5 शहर व स्वायत प्रिफेक्चर, 80 जिले, नगर, स्वायत जिले व विशिष्ट क्षेत्र हैं और राजधानी क्वेइयांग शहर। क्वेइचओ प्रांत में सरसों के बीज व तांग पेड़ के बीज का उत्पादन चीन में सब से ज्यादा है। सछ्वान प्रांत यांत्सी नदी के ऊपरी भाग में अवस्थित है, जहां सछ्वान बेसिन व छिंगहै-तिब्बत पठार है। सछ्वान प्रांत का क्षेत्रफल 5 लाख 60 हजार वर्गकिलोमीटर है, और जनसंख्या 8 करोड़ 33 लाख। इस प्रांत में कुल 14 शहर, स्वायत तप्रिफेक्चर और 170 जिले, नगर, स्वायत जिले हैं और राजधानी छंगतू शहर। सछ्वान प्रांत में ऊर्जा का संसाधन भंडार काफी बड़ा है, जल ऊर्जा का संसाधन चीन में कुल जल संसाधन का 22 प्रतिशत से भी अधिक। पन बिजली घरों में बिजली उत्पादन चीन में पहले स्थान पर रहा। छुंगछिंग केन्द्र शासित शहर है। पहले यह सछ्वान प्रांत का एक अंश था। 14 मार्च 1997 को, चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा ने छुंगछिंग को केन्द्र शहर के रूप में बनाया। इस में 43 नगर-क्षेत्र हैं, और क्षेत्रफल 83 हजार वर्गमीटर, जनसंख्या 3 करोड़। यांत्सी नदी पर विश्वविख्यात त्रिघाटी जन संरक्षण परियोजना ही इस में अवस्थित है।
Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040