मऊ उत्तर प्रदेश के श्रोता दोस्त राजेन्द्र यादव भारती, उषा देवी भारती, जीपाजंली आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के मोहम्मद शाहिद आजमी मोहम्मद नौशाबा परवीन आजमी और अन्य श्रोता दोस्तों ने अपने पत्रों में चीन के प्रांतों की जानकारी विस्तार से देने का निवेदन किया।
अब हम उत्तर पूर्वी चीन की ओर देखिए। उत्तर पूर्वी चीन में तीन प्रांत हैं, नायी हैलूंगच्यांग,जीलिन और ल्याओनिंग। ये तीन प्रांत चीन का अनाज भंडार होने के साथ साथ औद्योगित अड्डा भी है।
हैलूंगच्यांग प्रांत का उत्तरी भाग व पूर्वी भाग रूस से जुड़ा है, सीमा की लम्बाई करीब 3 हजार किलोमीटर है। हैलूंगच्यांग का क्षेत्रफल 4 लाख 60 हजार वर्गकिलोमीटर है। इस प्रांत के 14 शहर व प्रिफेक्चर और 68 जिले व नगर है, जनसंख्या 3 करोड़ 68 लाख 90 हजार । राजधानी हारबीन।
जीलिन प्रांत का पूर्व-दक्षिणी भाग रूस और जनवादी कोरिया से जुड़ा है। इस प्रांत के एक स्वायत प्रिफेक्चर, 8 शहर, 40 जिले व नगर हैं, क्षेत्रफल 1 लाख 80 हजार वर्गकिलोमीटर है। राजधानी छांगछुन शहर है। जनसंख्या 2 करोड़ 72 लाख 79 हजार 9 सौ हैं। इस प्रांत के यानब्यान स्वायत प्रिफेकचर में कोरिया जाति के लोग बसते हैं। झांगछुन शहर में चीन का प्रथम मोटर वाहन उद्योग है।
ल्याओनिंग प्रांत उत्तर पूर्वी चीन के दक्षिण भाग में स्थित है, और समुद्री तटवर्ती प्रांत है। इस का दक्षिण-पूर्वी भाग जनवादी कोरिया से जुड़ा है। क्षेत्रफल 1 लाख 50 हजार वर्गकिलोमीटर से अधिक है, और जनसंख्या 4 करोड़ 23 लाख 80 हजार। राजधानी शनयांग की जनसंख्या 72 लाख है। इस प्रांत में रेलवे लाइन चीन में सब से घनी है।
श्रोता दोस्तो, अब हम पूर्वी चीन देखिए। पूर्वी चीन में केन्द्र शासित शहर शंघाई, शानतुंग,आनह्वेई,च्यांगशी,च्यांगसू,जच्यांग और फ़ूच्येन प्रांत शामिल हैं। शंघाई शहर चीन का सब से बड़ा शहर है, जो चीन की सब से लम्बी नदी यांत्सी के मुहाने पर स्थित है, क्षेत्रफल 5800 वर्गकिलोमीटर है, और जनसंख्या 1 करोड़ 67 लाख 37 हजार से अधिक। यह चीन का सब से बड़ा औद्योगिक व व्यापारिक शहर है, विश्व के सब से बड़े शहरों में भी इस का नाम है। इस के 14 नगर-क्षेत्र और 6 टिले हैं। शंघाई बंदरगाह के 50 लंगरगाहों से दस हजार टनभार वाले समुद्री माल जहाज 160 से अधिक देश जाते हैं। वर्ष 1992 में शंघाई के फूतुंग में विशेष आर्थिक क्षेत्र की स्थापना शुरू हुई, दसेक वर्षों के बाद अब यह एक चतुर्मुखी औद्योगिक क्षेत्र बना है।
शानतुंग प्रांत पूर्वी चीन का समुद्रतटवर्ती क्षेत्र है और वह पीली नदी के निचले भाग में स्थित है। यह एक प्रायद्वीप है, समुद्री लाइन 3000 किलोमीटर से अधिक है, क्षेत्रफल 1 लाख 50 हजार वर्गकिलोमीटर। जनसंख्या 9 करोड़ 7 लाख 93 हजार है। प्रांत में कुल 17 प्रिफेक्चर व शहर, और 95 जिले व नगर हैं। राजधानी नवविकासित शहर जीनान की जनसंख्या 59 लाख 91 हजार है।
आनह्वेई प्रांत का क्षेत्रफल 1 लाख 30 हजार वर्गकिलोमीटर है, और जनसंख्या 5 करोड़ 98 लाख 60 हजार है। प्रांत में कुल 16 प्रिफेक्चर व शहर और 68 जिले व नगर हैं। राजधानी हफ़ेई है। आनह्वेई प्रांत में कोयले का भंडार बहुत बड़ा है, इस लिए यह चीन का ऊर्जा उद्योग केन्द्र बना है।
च्यांगशी प्रांत यांत्सी नदी के निचले भाग के दक्षिण में स्थित है। प्रांत में 11 प्रिफेक्चर व शहर और 84 चिले व नगर हैं, क्षेत्रफल 1 लाख 60 हजार वर्गकिलोमीटर से अधिक है, जनसंख्या 5 करोड़ 98 लाख। इस प्रांत में क्षेत्रफल का 64 प्रतिशत पहाड़ी क्षेत्र में है। चंगत्हचन शहर में उत्पादित चीनी मिट्टी बरतन विश्व में प्रसिद्ध है, इस का इतिहास दो हजार से भी ज्यादा है।
च्यांगसू प्रांत यांत्सी नदी क्षेत्र व ह्वेईहो नदी क्षेत्र के बीच है। क्षेत्रफल एक लाख वर्गकिलोमीटर है, प्रशासनिक क्षेत्रों में 11 शहर और 64 जिले व नगर शामिल हैं। जनसंख्या 7 करोड़ 43 लाख 80 हजार। राजधानी नानचिंग। यहां कृषि विकसित है, और चीन का अनाज भंडार माना जाता है।
जच्यांग प्रांत चीन के पूर्वी समुद्र के तट पर स्थित है। क्षेत्रफल 1 लाख 60 हजार वर्गकिलोमीटर, जनसंख्या 4 करोड़ 67 लाख 70 हजार। इस के प्रशासनिक क्षेत्र में 11 प्रिफेक्चर व शहर और 68 जिले व नगर हैं। इस प्रांत की समुद्री तट लाइन 2 हजार किलोमीटर से अधिक और द्वीप दो हजार से भी अधिक है। राजधानी हांगचओ एक रमणीक स्थल है, इस की जनसंख्या 11 लाख है। इस प्रांत में रेशमी कपड़े उद्योग विकसित है, और इस का इतिहास भी पुराना है।
फ़ूच्येन प्रांत दक्षिण-पूर्वी चीन के समुद्री तट पर स्थित है। यहां से थाइवान जलडमरूमध्य पार कर थाइवान प्रांत पहुंचता है। इस का क्षेत्रफल 1 लाख 20 हजार वर्गकिलोमीटर, और जनसंख्या 3 करोड़ 47 हजार। फ़ूच्येन भी पहाड़ी क्षेत्र है। साथ ही समुद्री तट की लाइन 3 हजार किलोमीटर से अधिक। प्राकृतिक बेहतर बंदरगाह ज्यादा है। प्रांत में 9 प्रिफेक्चर व शहर और 63 जिले व नगर हैं। राजधानी फ़ूचओ। इस प्रांत में कृषि व मछुआगिरी विकसित है। शुकर, चाय. टीन खाद्यन्न, कागज आदि उद्योग चीन में जाने माने है।
फ़ूच्येन प्रांत का श्यामन शहर बीस वर्षों पहले चीन के सुधार व खुलेपन कार्य की शुरूआत में पहले खेप के चार विशेष आर्थिक क्षेत्रों में से एक के रूप में बनाया गया। साथ ही यह रमणीक स्थान भी है।
|