• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-05-24 15:11:45    
चीन के प्रशासनिक क्षेत्र—भाग एक

cri

    मऊ उत्तर प्रदेश के श्रोता दोस्त राजेन्द्र यादव भारती, उषा देवी भारती,जीपाजंली आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के मोहम्मद शाहिद आजमी मोहम्मद नौशाबा परवीन आजमी और अन्य श्रोता दोस्तों ने अपने पत्रों में चीन के प्रांतों की जानकारी विस्तार से देने का निवेदन किया। आज के इस कार्यक्रम में हम इस सिलसिले में जानकारी दे रहे हैं। क्यों कि चीन में प्रांत स्तर के प्रशासनिक क्षेत्र बहुत ज्यादा है, इस लिए हम जवाब को भागों में बांटकर देते हैं। चीन का पूरा नाम चीन लोक गणराज्य है। इस की स्थापना 1 अक्टूबर 1949 को हुई थी। चीन का कुल क्षेत्रफल 96 लाख वर्गकिलोमीटर से भी अधिक है, जो विश्व में रूस और कनाडा के बाद तीसरे स्थान पर है। चीन में प्रशासनिक क्षेत्र चार श्रेणियों में बंटे हैं। पहली श्रेणी में प्रांत, स्वायत प्रदेश और केन्द्र शासित शहर शामिल हैं, दूसरी श्रेणी में प्रिफेक्चर, मंग, स्वायत प्रिफेक्चर और शहर शामिल हैं, तीसरी श्रेणी में जिला, स्वायत जिला, छी, स्वायत छी, और जिला स्तरीय शहर शामिल हैं। चौथी श्रेणी में टाउनशिप, अल्पसंख्यक जातीय स्वायत टाउन और कस्बा शामिल हैं। दूसरी श्रेणी के प्रशासनिक क्षेत्र में मंग भीतरी मंगोलिया स्वायत प्रदेश में ही रखा जाता है, जो प्रिफेक्चर के बराबर है, और तीसरी श्रेणी के क्षेत्र में छी भी भीतरी मंगोलिया स्वायत प्रदेश में ही रखा जाता है, और वह जिले के बराबर है। चीन में पहली श्रेणी के कुल 34 प्रशासनिक क्षेत्र हैं, जिन में 23 प्रांत, 5 स्वायत प्रदेश और 4 केन्द्र शासित शहर और 2 विशेष प्रशासनिक क्षेत्र शामिल हैं। शहरों, स्वायत प्रिफेक्चरों, और मंग की कुल संख्या 670 है। जिला स्तर के प्रशासनिक क्षेत्र 2868 है, जिन में तीन द्वीपसमूह भी शामिल हैं। 13 अप्रैल 1988 को, चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा ने हैनान प्रांत रखने का फैसला लिया। 13 मार्च 1997 को चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा ने केन्द्र शासित शहर छ्वंगछिंग रखने का फैसला लिया। 1 जुलाई 1997 को चीन सरकार ने हांगकांग में अपनी प्रभुसत्ता के प्रयोग की बहाली कर इसे विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के रूप में बनाया। 20 दिसंबर 1999 को चीन सरकार ने मकाओ में अपनी प्रभुसत्ता के प्रयोग की बहाली कर इसे भी विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के रूप में बनाया। भौगोलिक स्थिति के अनुसार चीन में उत्तर चीन, उत्तर पूर्व चीन, पूर्वी चीन, मध्य व दक्षिणी चीन, दक्षिण-पश्चिमी चीन, उत्तर-पश्चिमी चीन और विशेष प्रशासनिक क्षेत्र शामिल हैं। अब हम विस्तार से इन प्रशासनिक क्षेत्रों की जानकारी दे रहे हैं। उत्तर चीन में दो केन्द्र शासित शहर पेइचिंग और थ्येनचिन हैं, इस के अलावा दो प्रांत हपेई और शानशी, तथा भीतरी मंगोलिया स्वायत प्रदेश शामिल हैं। पेइचिंग चीन की राजधानी है। इस के कुल 18 नगर-क्षेत्र व जिले हैं, और क्षेत्रफल 16 हजार 800 वर्गकिलोमीटर है। वर्ष 2000 में चीन के पांचवें जनसंख्या गणना के अनुसार पेइचिंग की जनसंख्या 1 करोड़ 38 लाख 19 हजार है, जो कुल 41 लाख 76 हजार परिवारों के हैं। पेइचिंग में पुरूषों की संख्या 72 लाख 6 हजार है, और महिलाओं की संख्या 66 लाख 13 हजार है। पेइचिंग में 14 साल के निचे व्यक्तियों की संख्या 18 लाख 78 हजार है, 15 से 64 साल के बीच व्यक्तियों की संख्या 1 करोड़ 7 लाख 86 हजार है, और 65 साल के ऊपर व्यक्तियों की संख्या 11 लाख 55 हजार है। प्रति लाख व्यक्ति में उच्चशिक्षालयों के सनातक 16 हजार 843 हैं, और मिडिल स्कूलों के सनातक 57 हजार 542 हैं। नगरवासी 1 करोड़ 7 लाख 16 हजार हैं, और ग्रामवासियों की संख्या 31 लाख 3 हजार है। थ्येनचिन शहर राजधानी पेइचिंग के निकट है। इस के कुल 15 नगर-क्षेत्र और तीन जिले हैं। थ्येनचिन शहर की जनसंख्या एक करोड़ 88 सौ है, कुल 30 लाख 31 हजार परिवार हैं। पुरूष 51 लाख 24 सौ और महिलाएं 49 लाख 64 सौ हैं। प्रति लाख व्यक्ति में 9 हजार 7 व्यक्ति उच्चशिक्षालय के सनातक हैं, और मिडिल स्कूलों के सनातक 55 हजार 441 हैं। नगरवासियों की संख्या 72 लाख 53 सौ है, और ग्रामवासियों की संख्या 28 लाख 35 सौ है। हपेई प्रांत राजधानी पेइचिंग को चारों ओर से जुड़ा है। प्रांत का क्षेत्रफल 1 लाख 90 हजार वर्गकिलोमीटर है। प्रांत में एक प्रिफेक्चर, 10 शहर 139 जिले हैं। कुल जनसंख्या 6 करोड़ 69 लाख 91 हजार है। प्रांत की राजधानी शीच्याज्वांग एक नवविकासित शहर है, इस की जनसंख्या 11 लाख से अधिक है। हपेई प्रांत के पश्चिम में शानशी प्रांत है। शानशी प्रांत का क्षेत्रफल 1 लाख 50 हजार किलोमीटर है, और राजधानी थाईय्वान। थाईय्वान की जनसंख्या 33 लाख से अदिक है। शानशी प्रांत की जनसंक्या 3 करोड़ 29 लाख 96 हजार है, और परिवार की कुल संख्या 86 लाख 76 हजार 9 सौ है। नगरवासियों की संख्या 1 करोड़ 13 लाख 35 हजार 1 सौ है, और ग्रामवासी 2 करोड़ 11 लाख 34 हजार 5 सौ। भितरी मंगोलिया स्वायत प्रदेश हपेई और शानशी प्रांत के उत्तर में है। और क्षेत्रफल 11 लाख वर्गकिलोमीटर है, इस की स्थापना 1 मई 1947 में हुई। यह चीन का पहला स्वायत प्रदेश है। भीतरी मंगोलिया स्वायत प्रदेश के उत्तर में रूस से जुड़ा और मंगोल से जुड़ा है। स्वायत प्रदेश के 8 मंग,4 शहर है, नगरों, जिलों, छी की संख्या 84। स्वायत प्रदेश की राजधानी हुहहाउथ्ह है, और जनसंख्या 24 लाख 37 हजार 9 सौ हैं। मंगोल स्वायत प्रदेश की जनसंख्या 2 करोड़ 37 लाख 55 हजार 4 सौ है। परिवारों की संख्या 69 लाख 54 हजार 9 सौ है। पुरूष 1 करोड़ 22 लाख 89 हजार, महिला 1 करोड़ 14 लाख 66 हजार है। प्रति लाख व्यक्ति में उच्चशिक्षालयों के सनातक 3803 और मिडिल स्कूलों के सनातक 48558 हैं। नगरवासी 1 करोड़ 1 लाख 38 हजार 8 सौ और ग्रामवासी 1 करोड़ 36 लाख 16 हजार 6 सौ हैं। इस स्वायत प्रदेश में खनिज पदार्थों का भंडार काफी बड़ा है और घासमैदान में पशुपालन विकसित है।