• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2004-04-23 15:45:21    

चीन का संक्षिप्त इतिहास


cri

                         

चीन विश्व के प्राचीनतम सभ्यता वाले देशों में एक है। उस का चार हज़ार वर्ष पुराना लिखित इतिहास है। यहां तरह-तरह के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक ग्रन्थ और पुरातन संस्कृति के अवशेष पाए जाते हैं। दुनिया के अन्य राष्ट्रों की तरह चीनी राष्ट्र भी अपने विकास के दौरान आदिम समाज, दास समाज और सामन्ती समाज की मंजिलों से गुजरा था। उन्नीसवीं शताब्दी के मध्य से विदेशी पूंजीवादी शक्तियों के आक्रमण के परिणामस्वरूप चीनी समाज धीरे-धीरे एक अर्ध-औपनिवेशिक व अर्ध-सामन्ती समाज में बदलता गया। 1949 में लोक गणराज्य की स्थापना के साथ-साथ चीन ने एक समाजवादी समाज में पदार्पण किया। ऐतिहासिक विकास के इस लम्बे दौर में, चीनी राष्ट्र की विभिन्न जातियों की परिश्रमी, साहसी और बुद्धिमान जनता ने अपने संयुक्त प्रयासों से एक शानदार और ज्योतिर्मय संस्कृति का सृजन किया, तथा समूची मानवजाति के लिये भारी योगदान भी किया।