पाठ 51 अस्पताल में मरीज को देखना

 सीआरआई हेतु बातें
 
  • क्या आप को थोड़ा अच्छा लग रहा है?
    जब आप अस्पताल में भर्ती हुए अपने दोस्त को देखने गए, तो उन का हालचाल पूछने के लिए आप सब से पहले यह कह सकते हैः 你好点儿了吗? क्या आप को थोड़ा अच्छा लग रहा है?
    你 nǐ, आप।
    好点儿 hǎo diǎnr, अच्छा होना, ठीक होना।
    吗 ma, प्रश्न वाचक निपात शब्द, जो वाक्य के अंत में आता है और इस के जवाब में जी हां या नहीं कहा जाता है।
  • अस्पताल में बहुत बोर लगता है।
    在 zài, में या पर होना।
    医院 yīyuàn, अस्पताल।
    里 lǐ, में, के भीतर।
    真 zhēn, बिलकुल।
    没意思 méi yìsi, नीरस, बोर होना।
  • क्या आप इस हफ्ते में अस्पताल छोड़ सकते हैं?
    你 nǐ, आप।
    这个星期 zhège xīngqī, इस हफ्ता।
    能 néng, संभावना, सकना।
    出院 chū yuàn, अस्पताल को छोड़ देना।
  • कामना है कि आप जल्दी ही सेहतमंद हों।
    祝你 zhù nǐ, आप से कामना करना।
    早日 zǎorì, जल्द, शीघ्र
    恢复 huīfù, बहाल होना।
    健康 jiànkāng, स्वस्थ, सेहतमंद। 恢复健康 huīfù jiànkāng, सेहतमंद होना, स्वस्थ होना।