-
मैं एक पिज्जा का आर्डर देता हूं।
वर्तमान में आधुनिक तकनॉलीजी के तेज विकास के फलस्वरूप चीजें खरीदना भी बहुद सुविधापूर्ण हो गया है। मसलन् आप तेलीफोन से आर्डर दे सकते हैं। यदि आप एक पिज्जा का आर्डर देना चाहते हैं, तो आप कह सकते हैं“我要订个比萨饼。Wǒ yào dìng gè bǐsàbǐng.”
我 Wǒ मैं। 要yào चाहना, मांगना। 订dìng आर्डर देना, बुकिंग करना। 个gè मात्रा वाचक शब्द। 个gè वास्तव में 一个yígè का संक्षिप्त रूप है और इस के अकेले प्रयोग में एक का अर्थ आता है। आप कह सकते हैं“三个sān ge”,“四个sì ge”यानी संख्या में तीन, चार। 比萨饼bǐsàbǐng पिज्जा।
-
किस तरह भुगतान करूंगा?
怎么zěnme का अर्थ किस तरह, कैसे। 付fù चुकाना, भुगतान करना। 钱qián पैसा, धनराशि। 付钱fù qián पैसा देना, अदायगी करना। 呢 ne सहायक शब्द, जो वाक्य के अंत में लगने से वाक्य पर जोर देता है। “ 怎么付钱呢?Zěnme fù qián ne?” मैं किस तरह भुगतान करूंगा?
-
डिलिवरी पर पैसा दे सकते हैं ।
आनलाइन खरीदने के समय भुगतान के लिए वे आप को सलाह दे सकते हैं कि आप आनलाइन या पोस्ट आफिस के माध्यम से पैसा जमा कर दें। लेकिन मेरे विचार में डिलिवरी पर भुगतान करना बेहतर होगा। क्योंकि आप भुगतान से पहले चीज की क्वालिटी की जांच कर सकेंगे। इसलिए आप कह सकते हैं “可以货到付款。Kěyǐ huòdào fùkuǎn.”डिलिवरी पर पैसा दे दूंगा। 可以kěyǐ सकना। 货huò माल, उत्पाद। 到dào आना, पहुंचना। 付fù अदा करना, चुकाना। 款 kuǎn पैसा, धनराशि। 付款fùkuǎn पैसा चुकाना, भुगतान करना।“可以货到付款。Kěyǐ huòdào fùkuǎn” डिलिवरी पर पैसा दे दूंगा।
-
आप एक समय बताएं।
डिलिवरी के लिए माल पहुंचाने वाला आम तौर पर समय पूछ सकता है“你说一个时间。Nǐ shuō yí gè shíjiān” आप कोई समय बताएं। 你nǐ आप। 说shuō कहना। 一个yí gè एक। 时间shíjiān समय।