पाठ 14 बफ़ेट डिनर

 सीआरआई हेतु बातें
 

चीनी लोग अकसर चाय व कॉफ़ी से चीनी व पश्चिमी संस्कृति की भिन्नता दिखाते हैं। हज़ारों वर्षों से चाय चीन में एक पेय रही है। 5000 वर्ष पहले इस का चीन में उदय हुआ। चाय निश्चय ही पूर्वी देशों को प्रतिबिंबित करती है, जबकि कॉफ़ी पश्चिमी देशों को प्रतिबिंबित करती है। चूंकि चीन के दक्षिणी व पूर्वी भागों का मौसम चाय उगाने के लिए सब से अच्छा है, इसलिए वहां लम्बे अरसे से चाय का उत्पादन होता आया है। पुराने समय में चीन की चाय का चीन की संस्कृति के साथ पुराने रेश्म मार्ग से एशियाई व युरोपीय देशों तक निर्यात होता रहा है। आजकल अनेक देशों में चाय को अकसर चीनी शब्द茶(chá) के नाम से ही पुकारा जाता है। चाय की तुलना में कॉफ़ी चीन में इतनी प्रसिद्ध नहीं है। हालांकि वर्ष 1935 में चीन ने प्रथम कॉफ़ी कारखाने की स्थापना की, फिर भी 20वीं शताब्दी के 80 वाले दशक के मध्य तक, चीनी लोग सच्चे माइने में तैयार शुदा कॉफ़ी पीने लगे थे।