Web  hindi.cri.cn
केन्द्रीय फौजी आयोग
2012-11-02 15:38:32
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केन्द्रीय फौजी आयोग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में सर्वोच्च फौजी नेतृत्वकारी संस्था है। आयोग अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों से गठित है। केन्द्रीय फौजी आयोग का संगठन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केन्द्रीय कमेटी तय करती है, आयोग अध्यक्ष काम देख रहे हैं और फैसला लेते हैं। आयोग का कर्तव्य समूचे चीन के शस्त्रबल का प्रत्यक्ष नेतृत्व करता है।

चीन लोक गणराज्य की केन्द्रीय फौजी आयोग राष्ट्र की सैन्य नेतृत्वकारी संस्था है, जो समूचे देश के शस्त्रबल का नेतृत्व करता है। गणराज्य की केन्द्रीय फौजी आयोग अध्यक्ष, उपाध्यक्षों व सदस्यों से गठित है। आयोग अध्यक्ष काम देख रहे हैं और फैसला लेते हैं। राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के अधिवेशन में आयोग अध्यक्ष का चुने जाते है और वे राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा और उसकी स्थाई समिति के लिए जिम्मेदार हैं। आयोग का कार्यकाल पांच साल है।

चीन के शस्त्रबल में चीनी जन मुक्ति सेना, चीनी जन सशस्त्र पुलिस बल और जन मिलिसिया से गठित है। जन मुक्ती सेना राष्ट्र की स्थाई सेना है, सशस्त्र पुलिस बल राष्ट्र द्वारा सौंप दिए गए सुरक्षा का संरक्षण करता है, सामाजिक व्यवस्था बनारे रखता है। जन मिलिसिया ऐसा जन सशस्त्र बल है जो आम व्यवसायों से अलग नहीं है।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040