Web  hindi.cri.cn
चीनी प्रकाशन विकास मंच
2012-08-27 17:03:57

मेरे विचार में, औद्यौगिक विकास के परिप्रेक्ष्य में संतुलन होना चाहिए। हमें सामग्री की आपूर्ति करने वालों को उत्साहित करना चाहिए चाहे वह कागज आपूर्ति के क्षेत्र में हो या आई पैड आपूर्ति के क्षेत्र में, दोनों को समान रूप से बढ़ावा देना चाहिए। कुछ औद्यौगिक समूहों के पास विभिन्न उत्पादों को एकीकृत करने की क्षमता है। आजकल एक विचारधारा प्रचलित है जिसे इंटेंसिव कॉपीराइट कहा जाता है।

पढ़ने के तरीके में बदलाव ही एक समस्या नहीं है जिससे चीनी प्रकाशन संस्थान को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। चियांग सु प्रांत के फंग ह्वांग प्रकाशन समूह के निदेशक छन हाय येन के विचार में, हालांकि अब ज्यादा से ज्यादा लोग किताब पढ़ने पर ध्यान देने लगे हैं, सरकार भी गांवों और कस्बों में किताब बांट रही है और लोगों को पढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है, लेकिन चीनी समाज अभी भी एक किताब पढ़ने वाले समाज के रूप में स्थापित नहीं हुआ है। हमें अभी इस तरह के समाज के निर्माण की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे विचार में सरकार को सबसे पहले जो व्यक्ति किताब की सामग्री की आपूर्ति करता है उसे सहायता देनी चाहिए। इस सहायता से उन लोगों में मौलिक रचना के प्रति उत्साह पैदा होगा। साथ ही सरकार को प्रकाशन संस्थान के बोझ को भी आर्थिक मदद के द्वारा कम करना चाहिए। बहुत सारे प्रकाशन संस्थान का पाठक युवा हैं लेकिन युवाओं के पास किताब पढ़ने के लिए समय नहीं है। अभी स्कूल की पढ़ाई का दबाव बहुत ज्यादा है, स्कूल भी बच्चों को अपने पाठ्यक्रम के अलावा पुस्तक पढ़ने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता। और एक बात यह है कि आम लोगों में किसी की रचना के प्रति सम्मान बहुत ही कम है।

पारंपरिक प्रकाशन के दृष्टिकोण से छन हाय येन ने कहा, वर्तमान में चीन के परंपरागत प्रकाशन के किताबों का मूल्य बहुत कम है, जिससे कि प्रकाशन संस्थान का अस्तित्व खतरे में है। इसके कारण लेखकों, संपादकों, अनुवादकों को भी बहुत कम आर्थिक लाभ मिल पाता है। इन सभी कारणों ने समाज में पढ़ने के माहौल को बहुत प्रभावित किया है। एक लेखक वांग मंग के विचार में, वर्तमान समय में प्रकाशन विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौति किताबों के अंदर की सामग्री की गुणवत्ता है। आजकल किताबों का प्रकाशन बहुत ज्यादा है, रचना का विषय भी बहुत व्यापक है लेकिन वास्तव में पाठकों को प्रभावित करने वाले रचनाओं की बहुत कमी है। उन्होंने कहा कि मेरी आशा है कि एक मजबूत मूल्यांकन प्रणाली हो। सांस्कृतिक लेखों के लिए सांस्कृतिक मूल्यांकन प्रणाली हो, आर्थिक लेखों के लिए आर्थिक विषयक मूल्यांकन प्रणाली हो, बच्चों के किताबों के लिए विशेष मूल्यांकन प्रणाली हो। अगर ऐसा नहीं होगा तो मुझे इस बात का बहुत दुख है।

1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040