Web  hindi.cri.cn
चीनी प्रकाशन विकास मंच
2012-08-27 17:03:57

इसी तरह पाठकों की किताब पढ़ने की आदत में भी बदलाव आया है। आज 25 वर्ष के कम उम्र वाले नवयुवकों में से 60 प्रतिशत से भी ज्यादा मोबाइल उपकरणों पर पुस्तक पढ़ते हैं और पारंपरिक किताब बाजार नहीं जाते हैं। अगर कभी किताब खरीदने की जरूरत भी पड़ती है तो भी वे तेज और सुविधाजनक माध्यम इ पुस्तक बाजार को अपनाते हैं। इस तरह के परिवर्तन ने पारंपरिक पुस्तक बाजार को बहुत प्रभावित किया है। कुछ प्रकाशन संस्थान इस प्रतिस्पर्द्धा में बहुत पीछे रह गए हैं। इस तरह की चुनौति के बारे में छाव चिए कहते हैं कि पारंपरिक प्रकाशन संस्थानों को संस्कृति के उपभोग को बदलकर उपभोग की संस्कृति कर देना चाहिए। उन्हें सिर्फ पुस्तक बेचने का तरीका छोड़कर पाठकों के लिए एक सांस्कृतिक वातावरण तैयार करना चाहिए, जहां पर पाठक पुस्तक खरीदने के अलावा और जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के परिवर्तन का मुख्य बिंदु किताबों की दुकान में पाठकों के लिए एक माहौल तैयार करना है जिससे पाठक किताब खरीदने के साथ-साथ कुछ किताबों को भी पढ़ सकें जिससे उन्हें उस किताब को खरीदने की रूचि भी जग सके। इस तरह से इस माध्यम से हमारी संस्कृति की जानकारी पाठकों तक पहुंचाया जाना चाहिए। मुझे लगता है इस तरह का मॉडल जरूर सफल साबित होगा।

नयी तकनीक के द्वारा जानकारी को कम समय में दूसरों के पास पहुंचाने के फायदा के अलावा नकली किताबों का मुद्रण भी एक बड़ी चुनौति है। 360.कॉम के सीईओ लियु छियांग ने कहा, वर्तमान समय में चीन में प्रकाशन विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौति नकली प्रकाशन और ई- रीडर सॉफ्टवेयर के चोरी उपयोग की समस्या है। अगर किसी भी रीडर सॉफ्टवेयर का नकली उत्पाद बनाया जा सकता है तो चीन का प्रकाशन संस्थान को बहुत बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने आगे कहा कि हमें इस समस्या से निजात पाने के लिए जल्द कानून बनाना चाहिए। इंटरनेट को नियंत्रित करना बहुत कठिन है। वर्तमान में, हमारे देश में नकली किताबों की रोकथाम के लिए कोई कारगर न्यायिक कदम नहीं उठाया जा रहा है, यहां तक कि हमारे यहां कई बड़े इंटरनेट बेवसाइटों पर नकली किताबों की भरमार है। इस समस्या से निपटने के लिए हमें कोई ठोस उपाये बनाने की जरूरत है।

प्रेस और प्रकाशन ब्यूरो के उप जनरल डायरेक्टर ने भी प्रकाशन सामग्री के प्रकाशन अधिकार पर अपना विचार व्यक्त किया। उनके विचार में, वर्तमान समय में इंटरनेट पर खरीददारी की शक्ति बहुत व्याप्क है। छोटे व्यापारी को बड़े व्यापारी के साथ सहयोग कर बिक्री बढ़ानी चाहिए। तकनीक का और अधिक विकास लाभदायक है लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि हम उससे क्या उपलब्धि प्राप्त करना चाहते हैं।

1 2 3 4
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040