Web  hindi.cri.cn
वू शी
2012-08-08 18:43:07
वू शी एक प्राचीन शहर है, जो कि नये औद्योगिक केंद्र के रूप में भी प्रसिद्ध है, यहां का प्राकृतिक सौंदर्य भी सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर इतिहास पर नज़र डालें तो वू शी में सात हज़ार वर्षों से अधिक पुरानी सभ्यता के प्रमाण मिलते हैं।

इतना ही नहीं वू शी शहर की स्थापना से अब तक 2200 से ज्यादा साल हो चुके हैं। भोजन, मिट्टी की मूर्तियां व परम्परागत वाद्य यंत्रों के साथ-साथ अरहू का मधुर संगीत और स्वादिष्ट डम्पलिंग यहां की विशेषताएं हैं।

वू शी ने सांस्कृतिक व पारिस्थितिकी संसाधनों को पर्यटन व शहरी जीवन के साथ जोड़कर शहर को सुन्दर बनाने की कोशिश की और पहाड़ों व जल संसाधनों से भरपूर एक मशहूर शहर बनाया।

वू शी में प्रवेश करते ही लगता है कि मानो हम एक बड़े दर्शनीय स्थल या उद्यान में पहुंच गए हों।

वू शी में राष्ट्रीय डिजिटल फिल्म उद्योग उद्यान का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें फिल्म व वीडियो संस्कृति प्रतिबिंबित होगी। इसकी स्थापना के बाद अमेरिका व यूरोपीय फिल्म निर्माता कंपनियों व देश की अव्वल दर्जे की फिल्म व वीडियो कंपनियों को इसमें प्रवेश करने के लिए आकर्षित किया जाएगा। भविष्य में वू शी के एक विश्व विख्यात डिजिटल फिल्म उद्योग केंद्र बनने की पूरी संभावना है।


1 2 3
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040