सुचोऊ शहर के थाओहुआवू सांस्कृतिक सृजनात्मक पार्क में पारंपरिक संस्कृति व आधुनिक सांस्कृतिक रचनात्मक उद्योग का समन्वय है। यह पार्क सुचोऊ शहर के थाओहुआ सड़क पर है। यह पार्क मूल रूप से सीनगूआंग रेशमी वस्त्र कारखाना के आधार पर तैयार किया गया है। यह पार्क बहु-वाणिज्यिक लेन-देन का परस्पर सहयोग व सहजीवी नामक विधि का उपयोग करता है। इसके तहत थाओहुआवू पार्क एक सांस्कृतिक सृजनात्मक औद्योगिक पार्क बनेगा, जिसमें पारंपरिक संस्कृति व आधुनिक सांस्कृतिक रचनात्मक उद्योग समन्वय रूप से विद्यमान हैं। थाओहुआवू पार्क सुझोऊ शहर की पुरानी निर्माण शैली का नवीनतम बिंदु बनेगा।
सुझोऊ शहर में चाहे फैशन हो या अभिनय औद्योगिक पार्क और उच्च तकनीकी ज़ोन पारंपरिक व सुरुचिपूर्ण पुरानी शहर में सृजनाजम्क उद्योग का प्रमुख बिंदु बन गया है और जगह-जगह सृजनात्मक औद्योगिक पार्कों का निर्माण किए जाने की संभावना है। चीन में पेइजिंग, शंघाई व क्वांगचो आदि चारों बड़े शहरों के अलावा सुचोऊ शहर पहला ऐसा प्रादेशिक शहर होगा, जिसमें सृजनात्मक बाजार का आयोजन किया जा सकता है। सुझोऊ शहर के सृजनात्मक बाजारों में सौ से अधिक स्टॉल हैं। इन स्टॉलों पर फैशन डिजाइन, हस्तशिल्प, वस्त्र, खिलौना , पुस्तक, सीडी व अनिवार्य वस्तु बेचे जाते हैं।
1 2 3