Web  hindi.cri.cn
सोछी शीतकालीन ओलंपिक की पवित्र मशाल मॉस्को पहुंची
2013-10-10 18:28:36
दोस्तो, कुछ दिन पहले ग्रीस में जलाई गयी वर्ष 2014 सोछी शीतकालीन ओलंपिक की पवित्र मशाल 6 अक्तूबर को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंची। ओलंपिक आयोजन कमेटी ने पवित्र मशाल के स्वागत के लिये एक भव्य समारोह आयोजित किया। हालांकि दुर्भाग्य से रिले के रास्ते पर मशाल बुझ गई , लेकिन मॉस्को के नागरिकों का जोश इस बात से कम नहीं हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक गान व रूस के राष्ट्रीय गीत के साथ वर्ष 2014 शीतकालीन ओलंपिक की पवित्र मशाल सात दिनों की मशाल रिले के बाद स्थानीय समयानुसार 6 अक्तूबर को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंची। मॉस्को के दस हजारों नागरिकों ने लाल चौक व क्रेंलिन भवन के नजदीक इकट्ठे होकर इसका स्वागत किया। लाल चौक पर रूसी जनता ने एक भव्य रात्रि समारोह के जरिए मशाल के आगमन का स्वागत किया। रूसी राष्ट्रपति वलादिमिर पुतिन ने अपने हाथों से शीतकालीन ओलंपिक की प्रमुख मशाल जलाई।

पुतिन ने कहा, रूस में लोग खेल से बहुत प्यार करते हैं, और खेल से संबंधित सभी चीज़ों पर ध्यान देते हैं। रूसी समाज व रूसी जनता के व्यापक समर्थन के बिना यह भव्य खेल समारोह का आयोजन असंभव है। सोछी शीतकालीन ओलंपिक हमारा समान कार्य बना। हमारा यह सपना अब पूरा हो रहा है। आशा है कि सोछी शीतकालीन ओलंपिक की पवित्र आग रूस में सुचारू रूप से चल सकेगी। हम सोछी में मिलेंगे।

पुतिन द्वारा मशाल को मशाल धारक के हाथों में सौंपे जाने के बाद मशाल रिले लाल चौक व क्रेंलिन भवन में शुरू हुई। हालांकि क्रेंलिन भवन में मशाल धारक के तेजी से दौड़ने के कारण आग बुझ गयी। लेकिन मॉस्को के लोगों के जोश पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वास्तव में लाल चौक पर रात्रि समारोह के आयोजन से पहले उसी दिन दोपहर के बाद सोछी शीतकालीन ओलंपिक की आयोजन कमेटी ने मॉस्को के पश्चिम उपनगर में स्थित वनुकोवो हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 में संक्षिप्त रूप से एक स्वागत समारोह आयोजित किया।

हवाई अड्डे से लाल चौक तक के रास्ते पर मॉस्को के लोगो ने अपनी इच्छा से सैकड़ों मोटर साइकिलों समेत मोटरों की कतार लगाकर आग की रक्षा की। और रास्ते पर जहां से भी पवित्र मशाल गुजरी, वहां वाहनों ने हार्न बजाकर इसका स्वागत किया। रास्ते के दोनों किनारों पर लोग मशाल के स्वागत में खड़े थे। अंद्रिया नाम की एक मॉस्को वासी ने हमारे संवाददाता को बताया कि सभी लोग इसलिये इतने जोश भरे हैं, क्योंकि रूसी लोगों के पिछली बार ओलंपिक मशाल का स्वागत करने से अब तक तीस से ज्यादा वर्ष बीत चुके हैं। उन्होंने कहा, वर्ष 1980 में आयोजित मॉस्को ओलंपिक को छोड़कर सोछी शीतकालीन ओलंपिक रूस में सबसे बड़ा खेल समारोह होगा। लंबे समय तक इतने बड़े खेल समारोह का आयोजन नहीं हुआ है। इसलिये लोगों को बहुत इंतजार में हैं। इसलिये सभी लोग बहुत जोश से भरे हुए हैं।

सोछी शीतकालीन ओलंपिक की आयोजन कमेटी की योजना के अनुसार पवित्र मशाल रिले 7 अक्तूबर से रूस में आपचारिक रूप से शुरू हुई। इस बार न सिर्फ़ मशाल रिले के समय, बल्कि इसकी दूरी पर भी रूस में चली मशाल रिले शीतकालीन ओलंपिक के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाएगी। सोछी ओलंपिक की आयोजन कमेटी के अध्यक्ष दिमीत्री चेरनिशेनको ने कहा, हम बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। क्योंकि रूस में शीतकालीन ओलंपिक की मशाल रिले अभूतपूर्व होगी। पवित्र आग 123 दिनों में 65 हजार किमी लंबे मार्ग से गुजरेगी। इस दौरान 14 हजार मशाल धारक इसमें भाग लेंगे। हम मशाल रिले के स्तर को सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे। हमें आशा है कि यह पवित्र मशाल लाखों रूसी लोगों के मन में भी जलेगी।

छह बार की ओलंपिक चैंपियन लिडिया स्कोब्लिकोव के विचार में जो कोई भी मशाल रिले में भाग लेगा या केवल इसे देखेगा, वह बहुत सौभाग्यशाली होगा। उन्होंने कहा, ओलंपिक की पवित्र आग हर व्यक्ति को गर्मी दे सकती है। और सोछी शीतकालीन ओलंपिक के कारण एकत्र हुई रूसी जनता भी ओलंपिक के लिये अपना प्रेम व जोश देगी। सोछी में ओलंपिक की प्रमुख मशाल रूसी खिलाड़ी द्वारा जलाई जाएगी। जो हमें जीतने का मार्गदर्शन देगी।

रूस की योजना के अनुसार शीतकालीन ओलंपिक की मशाल रिले रूस के पूर्व, दक्षिण, पश्चिम व उत्तर चारों तरफ़ पहुंचेगी। इसमें उत्तरी ध्रुव भी शामिल हुआ है। नवंबर की शुरूआत में शीतकालीन ओलंपिक की मशाल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में भेजी जाएगी। रूसी अंतरिक्ष यात्री इसे लेकर अंतरिक्ष की सैर करेंगे। बेशक अंतरिक्ष में ऑक्सीजन के अभाव, और अंतरिक्ष स्टेशन की सुरक्षा के मद्देनजर मशाल अंतरिक्ष में नहीं जलाई जा सकती।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040