Web  hindi.cri.cn
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस संपन्न
2012-11-15 08:20:07

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस 14 नवम्बर को पेइचिंग में समाप्त हुई। जिसमें नई केंद्रीय समिति और केंद्रीय अनुशासन समिति का चुनाव हुआ। इसके साथ ही 17वीं केंर्दीय समिति द्वारा प्रस्तुत कार्य रिपोर्ट और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के चार्टर के संशोधन संबंधी निर्णय पारित किए गए।

सम्मेलन में इस बात पर ज़ोर दिया गया कि वैज्ञानिक विकास की अनुधारणा चीनी विशेषता वाली समाजवादी व्यवस्था की नई उपलब्धि ही नहीं, पार्टी के विकास का दीघर्कालीन मार्गदर्शन भी है। चीनी पारिस्थितिकी सभ्यता के निर्माण को राजनीतिक निर्माण, सांस्कृतिक निर्माण व सामाजिक निर्माण में जोड़ा जाना चाहिए। ताकि सुनहरे चीन का निर्माण करते हुए चीनी राष्ट्र का निरंतर विकास साकार हो सके।

हू चिनथाओ ने सम्मेलन में भाषण देते हुए कहा कि चीनी विशेषता वाला समाजवादी रास्ता और चीनी विशेषता वाली समाजवादी व्यवस्था पार्टी व जनता द्वारा 90 वर्षों में हासिल उपलब्धियां हैं। जिसका मूल्य समझकर लगातार विकास करना चाहिए। यह पार्टी व देश के विकास का मूल सिद्धांत भी है।

(श्याओ थांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040